जांजगीर-चांपा, 25 जुलाई 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर के जनपद पंचायत नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धुरकोट के आंगनबाड़ी केन्द्र 07 में सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़ ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर भर्ती हेतु प्रथम मूल्यांकन पत्रक जारी किया गया है, जिसमें किसी भी अभ्यर्थी, नागरिक द्वारा आं.बा. सहायिका पद में दावा आपत्ति करना हो तो 04 अगस्त 2025 तक कार्यालयीन समयावधि मे एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ मे स्वयं उपस्थित होकर दावा आपत्ति जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि व समय उपरांत प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा तथा दावा आपत्ति करने के समय मूल आवेदन मे जोडने हेतु नवीन दस्तावेज मान्य नहीं किये जायेंगे।
संबंधित खबरें
धान खरीदी को आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार का निर्णायक कदम धान विक्रय प्रक्रिया हुई सरल अब दिन-रात कभी भी मिलेगा तूहर टोकन
मोहला, 16 दिसंबर 2025/sns/- प्रदेश के किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तूहर टोकन ऐप को अब 24 घंटे खोल दिया गया है। अब मोबाइल एप से टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नहीं रहेगी। किसान दिन-रात किसी भी समय अपनी सुविधा के अनुसार टोकन बुक कर सकेंगे। अब किसान […]
स्वतंत्रता दिवस जिला स्तरीय समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि
बलौदाबाजार,14 अगस्त 2025/sns/- जिले में 79 वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस जिला स्तरीय समारोह का आयोजन 15 अगस्त 2025 को जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा क्षेत्र सांसद बृजमोहन अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 8.59 […]
बच्चों के परीक्षा परिणाम में सुधार करने तथा ड्राप आउट को रोकने के लिए प्रोजेक्ट जूनियर जी के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण
राजनांदगांव, 17 जुलाई 2025/sns/- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रोजेक्ट जूनियर-जी के संबंध में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि बच्चों के परीक्षा परिणाम में सुधार करने के साथ-साथ उन्हें सही दिशा एवं कैरियर मार्गदर्शन और बच्चों […]

