मोहला, 22 जुलाई 2025/sns/- जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 (मार्च 2026) तक के लिए पीजीटी एवं टीजीटी पदों पर अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 30 जुलाई 2025 को किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी से प्राप्त जानकारी अनुसार शैक्षणिक योग्यता, नियम एवं शर्तें, आवेदन प्रारूप तथा अन्य आवश्यक जानकारी जिले के मोहला, मानपुर स्थित एकलव्य विद्यालयों, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय के सूचना पटल एवं जिला वेबसाइटhttps://mohla-manpur-ambagarhchowki.cg.gov.in पर अवलोकन हेतु उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वॉक-इन-इंटरव्यू में अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ एक सेट स्वप्रमाणित छायाप्रति, दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित होंगे। आवेदन जमा करने हेतु एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मोहला एवं मानपुर निर्धारित किया गया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई प्रात: 11 बजे तक रखी गई है। वही साक्षात्कार 30 जुलाई प्रात: 10 बजे से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मोहला एवं मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास अम्बागढ़ चौकी में आयोजित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का बेहतर तरीके से करें संचालन, ग्रामीण को मिले अधिक से अधिक लाभ-सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री भीम सिंहपीएम आवास योजना ग्रामीण में पूरे प्रदेश में अव्वल रहने पर दी बधाई, कार्य प्रगति बनाए रखने के लिए कर्मचारियों
रायगढ़, 01 जुलाई 2025/sns/- सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री भीम सिंह की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे।समीक्षा बैठक में मुख्य रूप […]
शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 09 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 06 जनवरी 2025/sns/- जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मुलमुला के शासकीय उचित मूल्य दुकान आई.डी. क्रमांक 542002004, ग्राम रोझनडीह एवं ग्राम पंचायत मेऊ के नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन करने हेतु 09 जनवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।अनुविभागीय अधिकारी पामगढ़ ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन […]
मानसिक स्वास्थ्य एवं बाल संरक्षण कार्यक्रम का महाराष्ट्र यूनिसेफ टीम ने किया निरीक्षण कलेक्टर एवं यूनिसेफ विशेषज्ञ ने की सराहना
बीजापुर, 19 सितम्बर 2025/sns/ – महाराष्ट्र यूनिसेफ टीम ने बीजादूतीर अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य एवं बाल संरक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। कलेक्टर के साथ अहम बैठक में जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ द्वारा संचालित अभिनव पहल बीजादूतीर कार्यक्रम का अवलोकन किया गया।इस दौरान टीम ने भैरमगढ़ विकासखंड के पिनकोंडा ग्राम पंचायत में मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता अभियान […]

