धमतरी, 18 जुलाई 2025/sns/- जिले के ऐसे आवेदक जिन्होने वर्ष 2024 के पूर्व जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी में रोजगार के लिए पंजीयन कराया है, उन सभी को अपना रोजगार पंजीयन आधार कार्ड से लिंक करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2024 के पूर्व पंजीकृत आवेदक कम्पोजिट भवन के पास स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में कार्यालयीन दिवस में सभी शैक्षणिक दस्तावेजों एवं आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नंबर के साथ स्वयं उपस्थित होकर अपने रोजगार पंजीयन को अपडेट करा सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने यह भी बताया कि सुविधा के लिए आवेदकों को यह भी विकल्प दिया गया है कि वे अपने मोबाईल पर CHHATTISGARH ROZGAR APP गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे या रोजगार कार्यालय की वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाईन पंजीयन अपडेट कर सकते है।

