छत्तीसगढ़

ग्राम कोदवाबानी में 06 बल्क लीटर महुआ शराब एवं 50 कि.ग्रा.महुआ लाहन जब्त

मुंगेली, 12 फरवरी 2026/sns/-जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी विभाग द्वारा ग्राम कोदवाबानी में 06 बल्क लीटर महुआ शराब एवं 50 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी ब्रजेश बंजारे के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं अपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त मुंगेली प्रभारी श्री जय सिंह मरकाम एवं आबकारी आरक्षक राजेश पटेल व जयेंद्र नंदागौरी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *