बीजापुर, 12 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं से मृतकों के परिजनों को 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु में मृतिका रीना बरसा के निकटतम वारिस उनके पिता श्री रामा बरसा, मृतिका संजना बोग्गुल के निकटतम वारिस उनकी माता श्रीमती सपना बोग्गुल, मृतिका शांति सोढ़ी के निकटतम वारिस उनकी माता श्रीमती मोगंडी सोढ़ी एवं मृतक संपत बोग्गुल के निकटतम वारिस उनकी पत्नि श्रीमती सपना बोग्गुल सहित प्रत्येक परिजन को 4-4 लाख रूपये कुल 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए है।
संबंधित खबरें
अमानक बीज विक्रय पर प्रतिबंध
दुर्ग, 02 सितंबर 2025/sns/- जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में बीज निरीक्षक द्वारा जिले के एक प्रतिष्ठान से बीज का नमूना लिया गया था, जिसे बीज परीक्षण हेतु रायपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा गया। उप संचालक कृषि से […]
ग्राम संकनपल्ली की भूमि संबंधी शिकायत पर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी
बीजापुर, 05 दिसंबर 2025/sns/-बीजापुर जिले के अनुभाग उसूर के तहत ग्राम संकनपल्ली में आदिवासियों की पैतृक जमीन गैर आदिवासी के नाम दर्ज होने की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी उसूर जांच के आदेश दिया गया। उपलब्ध अभिलेखों और राजस्व दस्तावेज़ों की विस्तृत जांच में यह […]
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के संकल्पित प्रयास से हजारों परिवारों के खुद के पक्के आशियाने का सपना हो रहा साकार
कवर्धा, 10 दिसंबर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ सरकार जहां ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है, वहीं उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों ने कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना को एक नई गति दी है। बीते दो वर्षों में जिले के हजारों परिवारों […]

