कबीरधाम, 14 जुलाई 2025 /sns/- सावन माह के प्रथम सोमवार को जिले की ऐतिहासिक और धार्मिक आस्था से जुड़ी भोरमदेव पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कबीरधाम जिले के कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने अपनी धर्मपत्नी, पुत्र, पुत्री एवं परिवार के सदस्यों के साथ श्रद्धा और भक्ति के भाव में सराबोर होकर पदयात्रा में सहभागिता की। कलेक्टर श्री वर्मा ने 18 किलोमीटर की श्रद्धापूर्ण यात्रा करते हुए जनसामान्य के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। यात्रा मार्ग में उन्होंने विभिन्न पड़ावों पर स्थानीय श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद किया और लोगों की व्यवस्थाओं को भी स्वयं देखा-परखा। यात्रा का समापन भोरमदेव मंदिर प्रांगण में हुआ, जहां कलेक्टर श्री वर्मा ने अपने परिवार सहित बाबा भोरमदेव की विशेष पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति रस में डूबे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी और वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज रहा था। भोरमदेव पदयात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और सामूहिक एकता का अद्वितीय उदाहरण भी प्रस्तुत करती है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा की इस सहभागिता से जिलेवासियों में खासा उत्साह और ऊर्जा का संचार देखने को मिला। इस अवसर पर डीएफओं श्री निखिल अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओं अजय कुमार त्रिपाठी सहित अधिकरियों ने सहपरिवार पदयात्रा में भाग लिया।
संबंधित खबरें
जिला स्तरीय ब्लूप्रिंट आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
रायपुर, 22 दिसंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद शंकर नगर रायपुर के निर्देशानुसार एवं डाइट प्राचार्य वेंकट रमन येटला के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में बीजापुर जिले के चारों विकासखंड के विषयवार हाई हायर सेकेण्डरी स्कूल के व्याख्याताओं का ब्लूप्रिंट प्रश्न निर्माण एवं शिक्षण शास्त्र पर बीआरजीएस ;ठत्ळेद्ध का पांच दिवसीय प्रशिक्षण जिला […]
निर्माणाधीन पीएम आवास कॉलोनी का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
कोरबा, 13 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कोरबा स्थित दादरखुर्द क्षेत्र में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों से आवास निर्माण की वर्तमान स्थिति, प्रगति एवं शेष कार्यों की जानकारी प्राप्त की।कलेक्टर श्री दुदावत ने […]
फाइलेरिया मुक्ति अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, 10 से 25 फरवरी तक होगा सामूहिक दवा सेवन
अंबिकापुर, 28 जनवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सरगुजा में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु फाइलेरिया मुक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर सरगुजा श्री अजीत वसंत के निर्देशन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. एस. मार्को एवं जिला मलेरिया एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. राजेश […]


