कबीरधाम, 14 जुलाई 2025 /sns/- सावन माह के प्रथम सोमवार को जिले की ऐतिहासिक और धार्मिक आस्था से जुड़ी भोरमदेव पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कबीरधाम जिले के कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने अपनी धर्मपत्नी, पुत्र, पुत्री एवं परिवार के सदस्यों के साथ श्रद्धा और भक्ति के भाव में सराबोर होकर पदयात्रा में सहभागिता की। कलेक्टर श्री वर्मा ने 18 किलोमीटर की श्रद्धापूर्ण यात्रा करते हुए जनसामान्य के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। यात्रा मार्ग में उन्होंने विभिन्न पड़ावों पर स्थानीय श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद किया और लोगों की व्यवस्थाओं को भी स्वयं देखा-परखा। यात्रा का समापन भोरमदेव मंदिर प्रांगण में हुआ, जहां कलेक्टर श्री वर्मा ने अपने परिवार सहित बाबा भोरमदेव की विशेष पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति रस में डूबे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी और वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज रहा था। भोरमदेव पदयात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और सामूहिक एकता का अद्वितीय उदाहरण भी प्रस्तुत करती है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा की इस सहभागिता से जिलेवासियों में खासा उत्साह और ऊर्जा का संचार देखने को मिला। इस अवसर पर डीएफओं श्री निखिल अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओं अजय कुमार त्रिपाठी सहित अधिकरियों ने सहपरिवार पदयात्रा में भाग लिया।
संबंधित खबरें
कोंटा महाविद्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती कार्य क्रम संपन्न
सुकमा, 04 अक्टूबर 2025/sns/- शासकीय नवीन महाविद्यालय, कोण्टा में “सेवा पखवाड़ा-2025” (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर) के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन, उनके विचारों एवं आदर्शों को श्रद्धा […]
मांदर में बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत प्रशासन और समाज सेवियों ने मिलकर की मदद
जगदलपुर, 01 सितम्बर 2025/sns/- पिछले सप्ताह आई भीषण बाढ़ से प्रभावित मांदर गांव के लोगों को प्रशासन और समाजसेवियों के संयुक्त प्रयासों से बड़ी राहत मिली है। बाढ़ के कारण कई स्कूली बच्चों के महत्वपूर्ण दस्तावेज, किसानों की फसलें और घरों को भारी नुकसान हुआ था, जिसका भरपाई करने के लिए त्वरित कदम उठाए गए […]
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने किया बाल सम्प्रेषण गृह का निरीक्षण
कोरबा, 02 /sns/-दिसम्बर 2025, महिला एवं बाल विकास मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा ने कोरबा जिले में संचालित बाल संप्रेषण गृह (बालक), बाल गृह (बालिका) एवं बाल गृह (बालक) का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े और अध्यक्ष श्रीमती शर्मा […]


