रायपुर, 22 दिसंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद शंकर नगर रायपुर के निर्देशानुसार एवं डाइट प्राचार्य वेंकट रमन येटला के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में बीजापुर जिले के चारों विकासखंड के विषयवार हाई हायर सेकेण्डरी स्कूल के व्याख्याताओं का ब्लूप्रिंट प्रश्न निर्माण एवं शिक्षण शास्त्र पर बीआरजीएस ;ठत्ळेद्ध का पांच दिवसीय प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट बीजापुर में दिनांक 16 दिसंबर से 20 दिसंबर 2025 तक डाइट फैकल्टी राज्य द्वारा चयनित डीआरजीएस एवं बीआरजीएस व्याख्याताओं की उपस्थिति में पूजा अर्चना एवं सरस्वती वंदना के साथ शुभारंभ होते हुए संपन्न हुआ।
जिले के सभी विकासखंड से चयनित विषयवार विज्ञान समूह कला एवं भाषा समूह वाणिज्य एवं कृषि समूह के बीआरजीएस व्याख्याताओं का राज्य से प्रशिक्षित डीआरजीएस के माध्यम से राज्य से प्रदाय दिवस पर समय सारणी अनुसार एनईपीए एससीएफए सीखने हेतू उपयुक्त वातावरण का निर्माण, विद्यालय संस्कृतिएब्लूप्रिंट ब्लूम टेक्सोनामी, लर्निंग ऑउटकम्स, शिक्षण शास्त्र, विषयवार प्रश्न निर्माण, प्रश्नों का प्रस्तुतिकरण, भारतीय ज्ञान परंपरा, आईटीएमानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति, इत्यादि सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चापरिचर्चा कर समझ विकसित किया गया एवं प्री टेस्ट एवं पोस्ट टेस्ट का आयोजन भी करवाया गया। अंतिम दिवस डाइट प्राचार्य द्वारा ब्लूप्रिंट की महत्ता पर विस्तार से चर्चा कर बताया कि यह प्रशिक्षण 10वीं एवं 12वीं पढ़ाने वाले व्याख्याताओं के लिए लाभ प्रद साबित होगा एवं शिक्षकों में विषयवार संतुलित प्रश्न पत्र निर्माण की क्षमता विकास करेगा। उक्त प्रशिक्षण सभी विषयवार डीआरजी एलडी मानिकपुरी, शंकर दुर्गम, यशवंत साहू, लवेन्द्र देवसिंह, मोनिका, शकुंतला, नागेश्वर, विद्या, यतीश ठाकुर, हेमलता रंजीता साहनी एवं समस्त बीआरजी की उपस्थिति में फोटो सेशन के साथ समाप्त हुआ।

