मुंगेली, 27 जून 2025/sns/- कृषि स्थायी समिति की बैठक जिला कार्यालय उप संचालक कृषि मुंगेली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति श्री उमाशंकर साहू ने की। इस दौरान सदस्या श्रीमती कुंती जायसवाल, श्रीमती अंबालिका साहू तथा श्री लक्ष्मीकांत भास्कर भी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से खरीफ वर्ष 2025 के लिए बीज एवं खाद की उपलब्धता, भंडारण और वितरण व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। सभापति श्री साहू ने खाद एवं बीज की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में कृषि विभाग सहित पशुपालन, उद्यानिकी, मछलीपालन, बीज निगम और क्रेडा विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति से समिति को अवगत कराया। बैठक में पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक श्री आर.एम. त्रिपाठी, सहायक संचालक उद्यान सुश्री भगवती साहू सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन कृषि स्थाई समिति के सचिव एवं उप संचालक कृषि श्री एम.आर. तिग्गा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
संबंधित खबरें
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के बैंक एकाउंट व आधार सीडिंग संशोधन की अंतिम तिथि घोषित
बीजापुर, 19 नवम्बर 2025/sns/-शिक्षण सत्र 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के लिए अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में बैंक खाते और आधार सीडिंग संबंधी संशोधन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, पॉलिटेक्निक, आईटीआई सहित सभी शासकीय-अशासकीय संस्थानों के प्राचार्यों, […]
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली कुसुम की जिंदगी
जांजगीर-चांपा, 12 नवम्बर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की प्राथमिकता से ग्रामीणों के जीवनस्तर में सुधार लाने का कार्य कर रही है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जैसी जनकल्याणकारी योजना ने छत्तीसगढ़ के जरूरतमंद परिवारों को अपना पक्का मकान देने का सपना साकार किया है। पारदर्शी प्रक्रिया के […]
पोषण माह 2025 आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रारंभिक बाल्यवस्था देख रेख और शिक्षा गतिवधियां का हुआ आयोजन
कोरबा, 30 सितंबर 2025/sns/- जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा के मार्गदर्शन में कोरबा जिला में पोषण माह 2025 के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में ECCE गतिविधियों (प्रारंभिक बाल्यवस्था देखरेख और शिक्षा) का आयोजन किया गया। जिसमें 03 वर्ष से शून्य वर्ष के बच्चों के बीच समझ विकसित करने हेतु फल, सब्जी […]

