छत्तीसगढ़

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के बैंक एकाउंट व आधार सीडिंग संशोधन की अंतिम तिथि घोषित


बीजापुर, 19 नवम्बर 2025/sns/-शिक्षण सत्र 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के लिए अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में बैंक खाते और आधार सीडिंग संबंधी संशोधन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।
महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, पॉलिटेक्निक, आईटीआई सहित सभी शासकीय-अशासकीय संस्थानों के प्राचार्यों, संस्था प्रमुखों, छात्रवृत्ति प्रभारियों तथा पात्र विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि छात्रवृत्ति पोर्टल http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाइन संशोधन कार्यवाही जारी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि 30 नवंबर 2025 के बाद विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार का संशोधन अवसर उपलब्ध नहीं होगा। इसलिए सभी पात्र छात्र समय सीमा के भीतर अपने बैंक खाते और आधार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *