मुंगेली, 27 जून 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग रायपुर के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश श्री गौतम चौरड़िया मुख्य अतिथि के रूप में 27 जून को दोपहर 03 बजे जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मण्डी परिसर में नवनिर्मित जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग भवन का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती गिरिजादेवी मेरावी करेंगी। इस आयोजन के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। आयोजन की समुचित व्यवस्थाओं हेतु अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे है।
संबंधित खबरें
राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 29 से 31 जनवरी तक
-दुर्ग जिले के आवेदकों का साक्षात्कार 30 जनवरी को दुर्ग, 22 जनवरी 2026/sns/- शासन द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु विशेष पहल की जा रही है। प्रदेश के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा आगामी 29, 30 और 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, […]
अवैध शराब पर कार्रवाई छापेमार कार्रवाई में 6.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
मुंगेली, 13 नवंबर 2025/sns/- जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई कर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। विभाग की टीम ने जिले के ग्राम तरकीहीड […]
आयुर्वेद के ज्ञान एवं महत्ता जीवन के लिए विज्ञान विषय पर कार्यक्रम 23 सितम्बर को समारोह का आयोजन
राजनांदगांव, 23 सितम्बर 2025/sns/- 10वें आयुर्वेद दिवस पर 23 सितम्बर 2025 को सुबह 7 बजे शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव में जनमानस एवं ग्रहों के लिए आयुर्वेद थीम पर आयुर्वेद के ज्ञान एवं महत्ता-जीवन का विज्ञान विषय पर समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों से […]

