मुंगेली, 13 नवंबर 2025/sns/- जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई कर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। विभाग की टीम ने जिले के ग्राम तरकीहीड में दबिश देकर 6.5 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की।
जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपी फूलचंद मिरी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1), 34(2) एवं 59(क) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त पथरिया प्रभारी उम्मी रूमा सहित स्टॉफ के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

