राजनांदगांव, 23 सितम्बर 2025/sns/- 10वें आयुर्वेद दिवस पर 23 सितम्बर 2025 को सुबह 7 बजे शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव में जनमानस एवं ग्रहों के लिए आयुर्वेद थीम पर आयुर्वेद के ज्ञान एवं महत्ता-जीवन का विज्ञान विषय पर समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों से शामिल होने का आग्रह किया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्री मधुसूदन यादव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री सचिन बघेल, अध्यक्ष नगर पालिक निगम श्री पारस वर्मा, पार्षद श्री शैंकी बग्गा, श्री सुनील साहू, श्री सावन वर्मा, श्री शिव वर्मा, श्रीमती बैना बाई टुरहाटे, श्रीमती श्रुति लोकेश जैन उपस्थित रहेंगे।

