मुंगेली, 27 जून 2025/sns/- कृषि स्थायी समिति की बैठक जिला कार्यालय उप संचालक कृषि मुंगेली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति श्री उमाशंकर साहू ने की। इस दौरान सदस्या श्रीमती कुंती जायसवाल, श्रीमती अंबालिका साहू तथा श्री लक्ष्मीकांत भास्कर भी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से खरीफ वर्ष 2025 के लिए बीज एवं खाद की उपलब्धता, भंडारण और वितरण व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। सभापति श्री साहू ने खाद एवं बीज की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में कृषि विभाग सहित पशुपालन, उद्यानिकी, मछलीपालन, बीज निगम और क्रेडा विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति से समिति को अवगत कराया। बैठक में पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक श्री आर.एम. त्रिपाठी, सहायक संचालक उद्यान सुश्री भगवती साहू सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन कृषि स्थाई समिति के सचिव एवं उप संचालक कृषि श्री एम.आर. तिग्गा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
संबंधित खबरें
नवोदय विद्यालय बीजापुर में कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए 10 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
बीजापुर, 07 अगस्त 2025/sns/- पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बीजापुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बीजापुर में कक्षा 11वीं के (वाणिज्य संकाय) में प्रवेश हेतु 10 अगस्त 2025 तक ऑनलाईन तथा ऑफ लाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के लिए वेबसाईड https://forms.gle/X1eRDgVfE8pnmW6J7 पर या ऑफलाइन माध्यम से […]
संभागायुक्त की अध्यक्षता में ‘सरगुजा ओलंपिक’ की तैयारियों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न जिलेवार खिलाड़ियों के लिए ‘कलर कोड’ निर्धारित संभागा युक्त ने सभी विभागों को समन्वय के साथ बेहतर प्लानिंग करने के दिए निर्देश12 खेल विधाओं में चार वर्गों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन
अंबिकापुर, 31 जनवरी 2026/sns/- संभागायुक्त श्री नरेन्द्र दुग्गा की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में ’सरगुजा ओलंपिक’ की तैयारियों के संबंध में संभाग स्तरीय आयोजन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी खेल की भव्यता और खिलाड़ियों की सुविधा हेतु भोजन, आवास, सुरक्षा और परिवहन सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत […]
कान्यकुब्ज समाज छत्तीसगढ़ के विकास में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह में समाज के बुजुर्गों एवं ब्राह्मण समाज के ख्याति प्राप्त विप्रजनों काऔषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला, पत्रकार श्री राजेश मिश्रा,शिरीष मिश्रा, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्द अवस्थी, रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी महासचिव श्री गौरव शर्मा का माननीय मुख्यमंत्री […]

