जांजगीर-चांपा, 24 जून 2025/sns/- औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा (महुदा) एवं अकलतरा में संचालित व्यवसायों (विद्युतकार, फिटर, टर्नर, मैकेनिक डीजल, कोपा, वेल्डर) में प्रशिक्षण सत्र 2025-26 एवं 2025-27 में प्रवेश हेतु 25 जून 2025 रात्रि 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा (महुदा) एवं अकलतरा ने बताया कि सत्र प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाईट https://cgiti.admissions.nic.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश संबंधित अधिक जानकारी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा (महुदा) एवं अकलतरा जिला-जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) के सूचना पटल एवं वेबसाईट https://cgiti.admissions.nic.in/ पर अपलोड की गई है।
संबंधित खबरें
सेंटरिंग प्लेट के व्यवसाय से जुड़कर महिलाएं हो रही आत्म निर्भर
बीजापुर, 23 सितम्बर 2025/sns/ – बीजापुर जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना के तहत 4 ग्राम संगठनों के स्व-सहायता समूहों की 33 महिलाओं ने सेंटरिंग प्लेट का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाए हैं। महिलाओं ने सेंटरिंग प्लेट तैयार कर उन्हें निर्माण कार्यों, विशेषकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में किराए पर […]
मिशन वात्सल्य योजना विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षा 19 दिसंबर को
मुंगेली, 16 दिसम्बर 2025/sns/-जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत बाल कल्याण समिति के लिए सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर, चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए परियोजना समन्वयक, परामर्शदाता, चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर, केस वर्कर के पद पर भर्ती की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती […]
बंजर से बनी बगिया सोंठी गांव की हरियाली से महका पर्यावरण और उम्मीदों का भविष्य
रायपुर, 02जुलाई 2025/ sns/- कभी वीरान और बंजर रहा सोंठी गांव आज हरियाली की मिसाल बन गया है। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत सोंठी में एक समय बंजर पड़ी भूमि अब हरियाली से आच्छादित हो गई है। यह बदलाव सिर्फ मिट्टी की सतह पर नहीं, बल्कि ग्रामीणों की सोच, जीवनशैली और सामुदायिक एकता की परतों […]

