जांजगीर-चांपा, 24 जून 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 24 जून मंगलवार को सायं 4 बजे कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आहूत की गई है। इस बैठक में रबी सिंचाई की समीक्षा एवं आगामी खरीफ सिंचाई कार्यक्रम 2025 तथा खाद बीज की उपलब्धता पर चर्चा की जाएगी। सचिव/नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर ने जिले के कृषक संगठनों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि बैठक में भाग लेकर अपना सुझाव रखकर कार्यक्रम निर्धारण में सहयोग प्रदान करें।
संबंधित खबरें
भारत बनेगा एआई में अग्रणी राष्ट्र: प्रो. ओ.पी. व्यास
रायपुर, 31 जनवरी 2026/sns/-*विद्यार्थियों और शिक्षकों को डिजिटल इंडिया की प्रमुख पहलों से अवगत कराने के लिए आज यहाँ नवा रायपुर स्थित ट्रिपल आई.टी. के सभागार में एक दिवसीय डिजिटल इंडिया जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न हुई। यह कार्यशाला नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय भारत एआई इम्पैक्ट समिट-2026 के […]
अपोलो द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का कलेक्टर ने किया शुभारंभ
बिलासपुर, 18 दिसम्बर 2025/sns/-जिला प्रशासन के सहयोग से अपोलो हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन ओल्ड कंपोजिट बिल्डिंग में किया गया। ओल्ड कंपोजिट बिल्डिंग परिसर में आयोजित शिविर का शुभारंभ कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराकर किया। उन्होंने अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रखने की अपील की और कहा कि स्वस्थ […]
जांजगीर-चांपा में भव्यता और गरिमा के साथ मनाया जाएगा राज्योत्सव समारोह – कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे
जांजगीर-चांपा, 24 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष को गौरवशाली परंपरा के रूप में याद करते हुए इस वर्ष रजत जयंती महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। राज्योत्सव के अवसर पर जिले में 02 से 04 नवम्बर 2025 तक हाई स्कूल मैदान जांजगीर में भव्यता और गरिमा के साथ तीन दिवसीय […]


