कोरबा, 03 सितम्बर 2025/sns/- विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के गोल्डन आइलैण्ड मछुआ सहकारी समिति मर्यादित टिहलीसराई, बरभाठा पं.क्र. 338 हेतु संचालक मण्डल के सदस्यों के निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत 15 सितम्बर 2025 प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 03ः30 बजे तक नामांकन पत्र समिति कार्यालय में प्रस्तुत किया जाएगा। 22 सितम्बर 2025 को सोसायटी की विशेष साधारण सम्मिलन में प्रातः 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान एवं मतदान के एक घंटे के बाद समिति कार्यालय में मतगणना आयोजित की जाएगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अन्य सोसायटियों के प्रतिनिधियों के निर्वाचन 27 सितम्बर 2025 को समय 11ः30 बजे से 3ः30 बजे तक समिति कार्यालय में आयोजित की जाएगी। सदस्य निर्वाचन कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए सोसायटी के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते है। समिति के सदस्यों को निर्वाचन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया है कि सहकारी निरीक्षक कार्यालय उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री एच. के. चौहान को गोल्डन आइलैंड मछुआ सहकारी समिति मर्यादित के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
संबंधित खबरें
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच
मोहला, 26 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ की महतारी-हम सबकी जिम्मेदारी थीम के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (PHC) एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (CHC) में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। मोहला स्थित स्वास्थ्य केंद्र में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ.अरविंद वालकर द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। […]
“कानून की बारीकियों के साथ रचनात्मकता का संगम”: अग्रिम विवेचना, जमानत और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पर कार्यशाला संपन्न”
दुर्ग, 04 फरवरी 2026/sns/– छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्रााधिकरण बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय दुर्ग के नवीन सभागार में विधिक ज्ञान और कलात्मकता का एक अनूठा संगम देखने को मिला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के तत्वावधान में “अग्रिम विवेचना, जमानत एवं इलेक्ट्रॉनिक […]
चक्रधर समारोह के तीसरे दिन रायगढ़ की बाल कलाकार कुमारी नव्या सिंह ने कथक में दी मनमोहक प्रस्तुति
रायगढ़, 30 अगस्त 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह का तीसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत में स्थानीय बाल कलाकारों ने अपनी मनोहारी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसी कड़ी में रायगढ़ की प्रतिभावान कलाकार कुमारी नव्या सिंह ने मंच पर कथक की विविध विधाओं की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। उनकी सुन्दर भाव-भंगिमाएँ, सधे हुए […]


