जांजगीर-चांपा, 24 जून 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 24 जून मंगलवार को सायं 4 बजे कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आहूत की गई है। इस बैठक में रबी सिंचाई की समीक्षा एवं आगामी खरीफ सिंचाई कार्यक्रम 2025 तथा खाद बीज की उपलब्धता पर चर्चा की जाएगी। सचिव/नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर ने जिले के कृषक संगठनों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि बैठक में भाग लेकर अपना सुझाव रखकर कार्यक्रम निर्धारण में सहयोग प्रदान करें।
संबंधित खबरें
सर्पदंश के एक प्रकरण में सहायता राशि स्वीकृत
रायगढ़, 24 जून 2025/sns/- तहसील धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम-गेरसा निवासी देवमती चौहान की सर्पदंश के कारण 13 अगस्त 2024 को असामयिक मृत्यु हो गई थी। जिसके पश्चात एसडीएम धरमजयगढ़ द्वारा प्रस्तुत प्रकरण अनुसार राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधान अनुसार मृतिका के पति श्री वेदराम चौहान को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत […]
प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटी की पुनर्गठन योजना 2025 की अनंतिम सूची जारी 22 अगस्त तक कर सकते हैं दावा आपत्ति
अम्बिकापुर, 14 अगस्त 2025/sns/- उपायुक्त सहकारिता ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग के आदेशानुसार प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटी की पुनर्गठन योजना 2025 की अनंतिम सूची 01, 02 एवं 03 का प्रकाशन किया गया है। इस सूची को कलेक्टर कार्यालय, उपायुक्त सहकारिता कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय, तहसील कार्यालय, समिति […]
खनन प्रभावित अंचल में बदली बच्चों की सेहत की तस्वीरदो वर्षों में 297 कुपोषित बच्चों को मिला संपूर्ण उपचार व पोषण सहारा अंत्योदय की सोच को साकार करती स्वस्थ बचपन की ओर मजबूत कदम
रायगढ़, 5 जनवरी 2026/sns/- खनन प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने की राज्य शासन की प्रतिबद्धता को रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में साकार रूप मिलता दिखाई दे रहा है। जिला खनिज संस्थान न्यास निधि (डीएमएफ) रायगढ़ के माध्यम से स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में की गई योजनाबद्ध पहल ने […]

