रायगढ़, 24 जून 2025/sns/- तहसील धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम-गेरसा निवासी देवमती चौहान की सर्पदंश के कारण 13 अगस्त 2024 को असामयिक मृत्यु हो गई थी। जिसके पश्चात एसडीएम धरमजयगढ़ द्वारा प्रस्तुत प्रकरण अनुसार राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधान अनुसार मृतिका के पति श्री वेदराम चौहान को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

