मुंगेली, 20 जून 2025/sns/- कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में महिलाओं एवं परिवार की सुरक्षा और उनके सामाजिक व सांस्कृतिक परिस्थिति को बेहतर बनाने तथा बिखरे परिवारों को आपस में मिलाने के लिए परिवार परामर्श के रूप में ‘‘सामंजस्य अभियान’’ चलाया जाएगा। कलेक्टर ने जिला प्रशासन की इस अभिनव पहल के संबंध में चर्चा करते हुए बताया कि यह पहल न केवल महिलाओं और उनके परिवार की सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा, बल्कि उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हुए पारिवारिक सामंजस्य बनाने में भी मदद करेगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पहल पारिवारिक सामंजस्य बढ़ाने की दिशा में सशक्त कदम है। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी. एल. यादव एवं श्रीमती मेनका प्रधान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
जिले में 1255.4 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज
रायगढ़, 19 सितम्बर 2025/sns/- चालू वर्षा मौसम में रायगढ़ जिले में 18 सितम्बर तक 1255.4 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 7 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 1449.8 मिली मीटर, पुसौर में 1336.6, खरसिया […]
मेहमान प्रवक्ता के लिए आवेदन 3 अक्टूबर तक
बिलासपुर, 22 सितम्बर 2025/sns/- शासकीस औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बिल्हा में विद्युतकार व्यवसाय के प्रशिक्षण कार्य पूर्ण कराये जाने के लिए प्रशिक्षण सत्र 2025-26 हेतु मेहमान प्रवक्ता (गेस्ट लेक्चरर) के लिए 3 अक्टूबर 2025 को शाम 5 बजे तक आवेदन मंगाये गये है। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत, स्पीड पोस्ट द्वारा […]
तीसरे दिन भी साहित्य उत्सव में दिखा विशेष उत्साह
तीसरे दिन भी साहित्य उत्सव में दिखा विशेष उत्साह रायपुर साहित्य उत्सव में उमड़ा जनसैलाब बड़ी संख्या में लोगों ने कराया पंजीयन रायपुर, 25 जनवरी 2026/ नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित तीन दिवसीय ‘रायपुर साहित्य उत्सव-2026’ में साहित्यप्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। उत्सव के तीसरे दिन भी परिसर में बड़ी […]

