मुंगेली, 20 जून 2025/sns/- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा में कक्षा 07वीं एवं 11वीं में लेटरल एंट्री से प्रवेश हेतु 27 जून तक अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा आवेदन किया जा सकता है। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 07वीं में 01 रिक्त सीट और कक्षा 11वीं में विज्ञान एवं कला संकाय में रिक्त 03 बालक व 01 बालिका सीटों पर भर्ती की जाएगी। कक्षा 07वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 30 जून को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी और कक्षा 11वीं में मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा से सम्पर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
फिल्ड पर संवेदनशीलतापूर्वक करें जिम्मेदारियों का निर्वहन -कलेक्टर
बलौदाबाजार, 21 अगस्त 2025/sns/- बच्चों में कुपोषण दूर करने एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर कलेक्टर दीपक सोनी ने गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने बच्चों एवं महिलाओं की बेहतरी हेतु केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाकर जिले का रैंक सुधारने के निर्देश […]
मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युती करण योजना बना वरदान वनांचल के 17 ग्रामों में चिमनी युग का अंत
मोहला, 05 जनवरी 2026/sns/- आजादी के 75 साल बाद पहली बार बिजली पहुंचने का उत्साह ग्राम संबलपुर में ऐसा नजर आया कि मानो कोई त्यौहार मनाया जा रहा हो। गांव के बच्चों, बड़ों एवं बूजुर्गों के आंखो एवं उनके चेहरे का रंग ही सब कुछ बयां कर रही थी। बिजली आने की खुशी वहां के […]
जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण
राजनांदगांव, 15 जुलाई 2025/sns/- जिले में खेती-किसानी का कार्य तेजी से जारी है। किसान सहकारी समितियों में खाद-बीज लेने के लिए आ रहे हैं। बोवाई एवं रोपाई का कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किसानों के लिए खाद-बीज की सतत आपूर्ति के निर्देश दिए है। जिले में किसानों के लिए पर्याप्त […]

