मुंगेली, 20 जून 2025/sns/- कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में महिलाओं एवं परिवार की सुरक्षा और उनके सामाजिक व सांस्कृतिक परिस्थिति को बेहतर बनाने तथा बिखरे परिवारों को आपस में मिलाने के लिए परिवार परामर्श के रूप में ‘‘सामंजस्य अभियान’’ चलाया जाएगा। कलेक्टर ने जिला प्रशासन की इस अभिनव पहल के संबंध में चर्चा करते हुए बताया कि यह पहल न केवल महिलाओं और उनके परिवार की सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा, बल्कि उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हुए पारिवारिक सामंजस्य बनाने में भी मदद करेगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पहल पारिवारिक सामंजस्य बढ़ाने की दिशा में सशक्त कदम है। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी. एल. यादव एवं श्रीमती मेनका प्रधान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
सैचुरेशन शिविर के माध्यम से योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच का प्रयास
सुकमा, 07 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिले में सैचुरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच मैदानी स्तर तक सुनिश्चित करना तथा आम नागरिकों को अधिकतम रूप से लाभान्वित करना है। शिविर के माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन में आ […]
दुर्ग में तकनीकी क्रांति की हुई शुरुआत, आईटी पार्क बनेगा युवाओं की नई पहचान
दुर्ग, 25 नवम्बर 2025/sns/- दुर्ग जिला अब तेजी से आईटी और टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभरने जा रहा है। जिले में पहला आईटी पार्क स्थापित करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भिलाई और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच आईटी पार्क स्थापना को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) […]
29 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को दी गई भावभीनी विदाई
जगदलपुर, 31 जुलाई 2025/sns/- बस्तर जिले में गुरुवार को 29 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को एक भावभीनी विदाई समारोह में सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्री हरिस एस ने स्वयं उपस्थित होकर इन सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) प्रदान कर उनके बहुमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित समारोह […]


