बीजापुर, 02 जून 2025/sns/ – कृषि विज्ञान केन्द्र, बीजापुर के सभागार में भगवान श्री बलराम जयंती – किसान दिवस और कार्यशाला – प्राकृतिक एवं गौ आधारित खेती का आयोजन किया गया। पूरे प्रदेश में ऑनलाइन के माध्यम से भगवान श्री बलराम जयंती को किसान दिवस के रूप मनाया गया तथा एक दिन का प्राकृतिक एवं गौ आधारित खेती कार्यशाला राज्य स्तर पर आयोजित किया गया। इस जयंती के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने विश्वविद्यालय के उपलब्धियाँ बताते हुए कृषि विज्ञान केन्द्रों के किसानों के लिए किए गए कार्यों को उल्लेख किया। इस अवसर पर सांसद माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश के सभी किसान भाइयों को प्राकृतिक खेती करने एवं रकबा बढ़ाने पर जोर दिया और प्रत्येक जिला में प्रत्येक विकासखण्ड को प्राकृतिक खेती के रूप में विकसित करने सुझाव दिया। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कृषि मंत्री माननीय श्री राम विचार नेताम ने कृषि विभागों के विभिन्न योजनाओं के बारे प्रदेश के सभी किसानों को जानकारी दी। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री माननीय श्री दिनेश कुलकर्णी ने प्राकृतिक खेती के महत्व एवं भविष्य के मांग के बारे में किसानों को अवगत कराया। इसी अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड एवं खेती की लागत को कम करने के लिए गौ आधारित प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर दिया। प्रदेश के प्राकृतिक खेती करने वाले उत्कृष्ट किसानों को माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित कर प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, बीजापुर के सभागार में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री अरूण कुमार सकनी, उपसंचालक कृषि बीजापुर के श्री पी. एस. कुसरे एवं कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं कृषकगण उपस्थित थें।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ग्राम तामासिवनी स्थित भेंट-मुलाकात स्थल पर पहुंचे।
भेंट-मुलाकात : जिला-रायपुर, अभनपुर विधानसभा, ग्राम तामासिवनी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ग्राम तामासिवनी स्थित भेंट-मुलाकात स्थल पर पहुंचे। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण एवं छत्तीसगढ़ के राज्यगीत “अरपा पैरी के धार” के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक खुमरी पहनाकर एवं कृषक हल भेंटकर मुख्यमंत्री का आत्मीय […]
राखी गौठान की महिलाएं केला तना रेशा से बना रही फाईल-फोल्डर, कान्फ्रेन्स बेग, लेपटॉप बेग, पर्दा
देश के कृषि वैज्ञानिकों को रायपुर में आयोजित होने वाली दो दिवसीय कार्यशाला में दिया जाएगा केला तना रेशा से बना कान्फ्रेंस बेग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के ऑर्डर पर राखी गौठान की महिला समूह ने 250 नग कान्फ्रेंस बेग सप्लाई की रायपुर, 16 अगस्त 2022/इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा रायपुर में 16 एवं 17 […]
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव के पिताश्री के निधन से भाजपा-परिवार शोक-संतप्त
मुख्यमंत्री साय, विस अध्यक्ष डॉ. रमन, उपमुख्यमंत्री द्वय साव व शर्मा ने दी श्रद्धांजलि रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव के पिताश्री छोटे जमींदार साहब कुमार लक्ष्मी नारायण देव (104) के देहावसान से उनके परिवार में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। भाजपा –परिवार ने श्री […]