बीजापुर, 02 जून 2025/sns/ – कृषि विज्ञान केन्द्र, बीजापुर के सभागार में भगवान श्री बलराम जयंती – किसान दिवस और कार्यशाला – प्राकृतिक एवं गौ आधारित खेती का आयोजन किया गया। पूरे प्रदेश में ऑनलाइन के माध्यम से भगवान श्री बलराम जयंती को किसान दिवस के रूप मनाया गया तथा एक दिन का प्राकृतिक एवं गौ आधारित खेती कार्यशाला राज्य स्तर पर आयोजित किया गया। इस जयंती के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने विश्वविद्यालय के उपलब्धियाँ बताते हुए कृषि विज्ञान केन्द्रों के किसानों के लिए किए गए कार्यों को उल्लेख किया। इस अवसर पर सांसद माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश के सभी किसान भाइयों को प्राकृतिक खेती करने एवं रकबा बढ़ाने पर जोर दिया और प्रत्येक जिला में प्रत्येक विकासखण्ड को प्राकृतिक खेती के रूप में विकसित करने सुझाव दिया। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कृषि मंत्री माननीय श्री राम विचार नेताम ने कृषि विभागों के विभिन्न योजनाओं के बारे प्रदेश के सभी किसानों को जानकारी दी। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री माननीय श्री दिनेश कुलकर्णी ने प्राकृतिक खेती के महत्व एवं भविष्य के मांग के बारे में किसानों को अवगत कराया। इसी अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड एवं खेती की लागत को कम करने के लिए गौ आधारित प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर दिया। प्रदेश के प्राकृतिक खेती करने वाले उत्कृष्ट किसानों को माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित कर प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, बीजापुर के सभागार में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री अरूण कुमार सकनी, उपसंचालक कृषि बीजापुर के श्री पी. एस. कुसरे एवं कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं कृषकगण उपस्थित थें।
संबंधित खबरें
महतारी वंदन योजना,तीसरे दिन भी महिलाओं में दिखा उत्साह
अबतक जिले में 1 लाख 1 हजार 461 आवेदन प्राप्त हुए रायपुर 07 फरवरी 2024/महतारी वंदन योजना के फॉर्म वितरण के तीसरे दिन भी महिलाओं में उत्साह दिखा। कालीबाड़ी नेहरू नगर की निवासी श्रीमती नम्रता सागर बताती हैं कि यह योजना बहुत अच्छी है और उनके पति की मासिक आय 7 से 8 हजार रूपये […]
महतारी वंदन से मिला आर्थिक सम्बल,पक्के मकान से खुली सुरक्षित भविष्य की राह योजनाओं से लाभान्वित हो रही वृद्धा वेद कुँवर
कोरबा, 02 मई 2025/sns/- नदी किनारे अपने गाँव के कच्चे मकान में रहती आई वृद्धा वेदकुँवर ने कभी सोचा भी नहीं था कि उन्हें एक दिन कच्चे मकान से छुटकारा मिल जाएगा। वह सोचती थी कि उन्हें तो बस इसी झोपड़ी में ही जिंदगी गुजारनी होगी। वृद्धा वेदकुँवर के लिए वह दिन बहुत खुशी का […]
राज्य शौर्य पुरस्कार वर्ष 2022 के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित
कोरबा, दिसंबर 2022/प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी में राज्य के ऐसे वीर बालक-बालिकाएं जिन्होंने अपनी जान की परवाह किये बिना अद्भूत वीरता का कार्य किया हो ऐसे बालक-बालिकाओं को महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए वर्ष 2022 में भी राज्य शौर्य पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र वांछित […]