कोरबा 02 अप्रैल 2025/sms/- पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत सिंघिया पंचायत में रहने वाली संतरा बाई को अपने खर्च के लिए हर महीने पैसे की कमी पड़ती थी। पहले उम्र रहने पर वह किसी तरह हाजिरी-मजदूरी का काम करके कुछ पैसे का बंदोबस्त कर लिया करती थी, अब अधिक उम्र होने की वजह से वह चाहकर भी कही काम नहीं कर पाती, ऐसी परिस्थितियों में महतारी वंदन योजना से मिल रही एक हजार की राशि उनके घर की अनेक जरूरतों को पूरा करती है। पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघिया के ग्राम भदरापारा की रहने वाले संतरा बाई ने बताया कि उनके लिए एक हजार की राशि बड़ी राशि है। उसके पास आमदनी का और कोई जरिया नहीं है। आजकल जरूरत के समय कोई सौ रूपये भी नहीं देता, ऐसे में एक हजार रूपये प्रतिमाह खाते में डालकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय हम जैसी गरीब महिलाओं के प्रति बड़ा उपकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राशि हर महीने समय पर उनके खाते में जमा हो जाती है। इस पैसे से वह घर में साग-सब्जी सहित अन्य जरूरी सामान खरीद पाती है। संतरा बाई ने बताया कि उनका राशनकार्ड भी बना हुआ है। इससे भी उन्हें बहुत मदद मिल जाती है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष ही उनका प्रधानमंत्री आवास भी बना है। आवास बन जाने से उन्हें झोपड़ी में जो परेशानियां हुआ करती थी वह अब अब दूर हो गई है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा अभियान के तहत स्वामी आत्मानंद विद्यालय कचहरी पारा कवर्धा में बच्चों को गुड टच-बेड टच की दी गई जानकारी
कवर्धा, 23 फरवरी 2023। नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कचहरी पारा, कवर्धा में राज्य शासन के निर्देशानुसार आयोजित किए जाने वाले अभियान के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा अभियान का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना है। जिससे विद्यार्थी यौन सुरक्षा के प्रति जागरूक […]
कलेक्टर ने आकांक्षा प्लेटफार्म के तहत आयोजित प्लेसमेंट कैम्प का किया निरीक्षण
मुंगेली, अगस्त 2022// जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन के अभिनव पहल ‘सशक्त युवा सशक्त मुंगेली’ अभियान के अंतर्गत आनलाईन आकांक्षा प्लेटफॉर्म के तहत जिला कलेक्टोरेट परिसर स्थित जनदर्शन कक्ष में निजी कम्पनी द्वारा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। जिसका निरीक्षण कलेक्टर श्री राहुल देव ने किया और निजी […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ‘विश्व फोटोग्राफी दिवस’ पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं
रायपुर, अगस्त 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने फोटोग्राफी के प्रति लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि फोटोग्राफी के माध्यम से हम अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त और साझा कर सकते हैं। फोटोग्राफी इतिहास के साक्ष्य का भी […]