रायपुर 25 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को देश के 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र का महापर्व है, जो भारत देश को एक सूत्र में बांधता है। यह दिन हमें हमारे महान संविधान की याद दिलाता है, जो हमारे देश की एकता और अखंडता का आधार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान के मूल्यों को हम सभी अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती सुनिश्चित करते हुए देश और प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दें।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना – कुल 30 जोड़े बंधे दांपत्य सूत्र में
सामाजिक, धार्मिक रीति रिवाज और उल्लास पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ सामूहिक विवाह कार्यक्रम जांजगीर-चांपा 30 जून 2023/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज कुल 30 वर-वधू के जोड़े एक ही मंडप के नीचे दांपत्य सूत्र में बंधे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामाजिक, धार्मिक रीति रिवाज और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। गौसेवा आयोग के […]
क्रेश सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित
कवर्धा, 24 जून 2025/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना कवर्धा द्वारा पूर्व में 16 जनवरी .2025 को जारी किए गए विज्ञापन को निरस्त करते हुए, पुनः क्रेश सहायिका के एक रिक्त पद पर भर्ती हेतु महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पद कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 09 में […]
दिव्यांग छात्र-छात्राओं का उपकरण आंकलन शिविर संपन्न
बलौदाबाजार, सितंबर 2022/ कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश में जिले के अन्तर्गत भाटापारा,सिमगा, बिलाईगढ,कसडोल,बलौदाबाजार एवं पलारी में समग्र शिक्षा के अन्तर्गत प्राथमिक शाला से हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र,छात्राओं का उपकरण आंकलन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बिलाईगढ में 49 बच्चें एवं 102 पालक, कसडोल में 65 बच्चें एवं 65 पालक, बलौदाबाजार में 21 […]