सुकमा जनवरी 2025/sns/ जिला सुकमा एवं अन्य जिले के न्यूनतम 8वीं एवं 12वी उत्तीर्ण पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों हेतु कार्यालय प्राचार्य, औद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान कोण्टा जिला सुकमा द्वारा स्थल कार्यालय परिसर आई.टी.आई. कोण्टा जिला सुकमा में 20 जनवरी 2025 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे तक सिक्योरिटी गार्ड के 130 (गर्ल 30 एवं बॉयज 100 )पदों एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर 20 पदों, सी.सी.टी.वी. आपरेटर 10 पदों पर भर्ती हेतु एक दिवसीय प्लेसमेन्ट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में निजि क्षेत्र के नियोजक केपस्टोन फेसिलिटी मेनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद के द्वारा छत्तीसगढ़ एवं हैदराबाद, में कार्य करने हेतु सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर की भर्ती की जायेगी। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजि क्षेत्र में नियोजित होने के पात्र एवं इच्छुक पुरुष व महिला अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि, मूल दस्तावेज, छांयाप्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ सहित उक्त दिवस को प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है। विस्तृत जानकारी हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय एवं प्राचार्य, औद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान सुकमासे संपर्क कर सकते है
संबंधित खबरें
जवानों के बुलंद हौसलों से मिटेगा नक्सलवाद का कलंक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
जवानों के बुलंद हौसलों से मिटेगा नक्सलवाद का कलंक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री साय ने बासिंग स्थित बीएसएफ कैम्प पहुंचकर की जवानों की हौसला अफजाई कहा- फोर्स के अदम्य साहस और शौर्य को नमन 21 मई को माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में मिली ऐतिहासिक कामयाबी पर जवानों को दी बधाई रायपुर, […]
कर्मचारियों के लिए आयोजित दूसरे जनदर्शन में पहुंचे 38 फरियादी
कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को सुना, अधिकारियों को जल्द निराकरण के दिए निर्देश जनदर्शन के लिए कर्मचारियों ने जताया आभार बिलासपुर, दिसंबर 2024/sns/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज कर्मचारियों के लिए आयोजित दूसरी जनदर्शन में बड़ी संख्या में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे कर्मचारियों की समस्याओं को इत्मीनान से सुना। कर्मचारियों ने कलेक्टर से मिलकर […]
धान खरीदी महाअभियान का आगाज, किसानों में दिखा भारी उत्साह
कलेक्टर ने किसानों का किया स्वागत धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी इलेक्ट्रॉनिक कांटा-बाट की पूजा अर्चना कर शुरू की धान तौलाई बिलासपुर, नवंबर 2024/sns/जिले में आज से धान खरीदी पर्व का आगाज हो गया है। कल धान बेचने के लिए टोकन कटाने वाले किसान आज सुबह से ही समितियों में […]