बिलासपुर, अक्टूबर 2024/sns/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिला कार्यालय में आने वाले आधे से ज्यादा लोग पुराने रिकॉर्ड लेने आते हैं। शासन के नियमानुसार उन्हें अभिलेख मिलने चाहिए। कलेक्टर ने रिकॉर्ड रूम एवं नजूल शाखा में पारदर्शिता के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। रिकॉर्ड रूम में पुराने रिकॉर्डों का अवलोकन किया। नजूल शाखा का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित शाखाओं के कर्मचारियों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने विभिन्न फाईलों और रिकॉर्ड के समुचित रख-रखाव के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर एस.एस दुबे एवं मनीष साहू मौजूद थे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर सशस्त्र सेना झंडा दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल
राजनांदगांव दिसम्बर 2024/sns/ कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर ने उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों तथा गणमान्य नागरिकों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने कहा कि देश के बहादुर सैनिकों को सम्मान […]
शासन के निर्देशानुसार 60 प्रतिशत से कम औसत वर्षा वाले क्षेत्रों का नजरी आंकलन प्रारंभ
फसलों का सर्वे कर स्थिति का कर रहे आंकलन सुकमा, अगस्त 2022/ शासन द्वारा सभी जिलों में 60 प्रतिशत से कम वर्षा वाले क्षेत्रों में फसल की स्थिति और सूखा प्रभावित क्षेत्रों का नजरी आकलन करने के निर्देश दिए गए है। सुकमा जिले में कोंटा और गादीरास क्षेत्र में 60 प्रतिशत से कम औसत वर्षा […]
जिला पंचायत की बैठक 14 दिसम्बर को
बिलासपुर, दिसम्बर 2022/जिला पंचायत की बैठक 14 दिसम्बर को आहूत की गई है। इसके अंतर्गत सामान्य सभा की बैठक दोपहर 12 बजे एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक शाम 4.30 बजे होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान करेंगे। सामान्य सभा की बैठक में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ग्राम […]