बिलासपुर, अक्टूबर 2024/sns/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिला कार्यालय में आने वाले आधे से ज्यादा लोग पुराने रिकॉर्ड लेने आते हैं। शासन के नियमानुसार उन्हें अभिलेख मिलने चाहिए। कलेक्टर ने रिकॉर्ड रूम एवं नजूल शाखा में पारदर्शिता के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। रिकॉर्ड रूम में पुराने रिकॉर्डों का अवलोकन किया। नजूल शाखा का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित शाखाओं के कर्मचारियों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने विभिन्न फाईलों और रिकॉर्ड के समुचित रख-रखाव के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर एस.एस दुबे एवं मनीष साहू मौजूद थे।
संबंधित खबरें
इस वर्ष का प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च को
कोरबा फरवरी 2022/नालसा नई दिल्ली एवं छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा 12 मार्च 2022 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत में समस्त राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, बैंक के प्रकरण, लिखत पराक्राम्य अधिनियम 138, वसूली के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण एवं अन्य व्यवहार वाद के प्रकरण रखे जायेंगे। […]
डाक विभाग द्वारा ढाई आखर प्रतियोगिता आयोजित
बिलासपुर, 25 अप्रैल 2025/ sns/- भारतीय डाक विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 के लिये ढाई आखर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसका परिणाम छत्तीसगढ डाक परिमंडल रायपुर द्वारा जारी किया गया। जिसमें मुंगेली, सक्ती एवं कोरबा जिले के तीन प्रतिभागियों को अंतर्देशीय पत्र लेखन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त होने पर बिलासपुर डाक […]
बेमौसम बारिश से फसल एवं जन-धन क्षति का सर्वे कर प्रभावितों को मुआवजा करें प्रदान: कलेक्टर श्री झा
25 मार्च को होगा सभी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क का लोकार्पणछत्तीसगढ़िया ओलंपिक के विजेताओं को उनके बैंक खाते में मिलेगी पुरस्कार की राशिकलेक्टर श्री संजीव झा ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देशकोरबा, मार्च 2023/कलेक्टर श्री संजीव झा ने पिछले दिनों मौसम में आए बदलाव के कारण हुई […]