मुंगेली 20 जुलाई 2024/sns/- जिले के विभिन्न आंगनबाड़ियों में कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 02 अगस्त तक आमंत्रित किया गया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली 01 की परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक खुर्सी 02, जरहागांव 05 और पदमपुर 03 में कार्यकर्ता के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष के बीच होना चाहिए। कार्यकर्ता के लिए कक्षा 12वीं या 11वीं बोर्ड पास होना चाहिए। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली 01 में सम्पर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
खेल मंत्री श्री उमेश पटेल ने राजीव युवा मितान क्लब योजना की प्रगति की समीक्षा की
रायपुर, सितम्बर 2022/खेल एवम् युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी खेल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होेंने जिला खेल अधिकारियों से मैदानी स्तर पर वास्तविक रूप से राजीव युवा मितान क्लबों के गठन, क्लब को राशि के अंतरण, मितान क्लबों द्वारा की जा रही खेल, सांस्कृतिक और […]
एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 3 अप्रेल को
कोरबा फरवरी 2022/जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 3 अप्रेल 2022 को आयोजित की जाएगी। चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन 10 मार्च 2022 तक लिए जाएंगे। चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थी जिले में स्थित एकलव्य आदर्श […]
विभिन्न ग्रामों में निर्माण कार्यों के लिए 35 लाख 39 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
राजनांदगांव 26 जून 2024 sns/- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में निर्माण कार्यों के लिए 35 लाख 39 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके अंतर्गत ग्राम खैरा रवेली में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 6 […]