जगदलपुर, 19 जून 2025/ sns/- नीति आयोग, भारत सरकार के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अन्तर्गत बस्तर जिले के आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल के लिए कुल 01 एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो पद रिक्त है, उक्त पद को आउटसोर्सिंग प्रक्रिया से पद की पूर्ति करने के निर्देश के परिपालन में आउटसोर्सिंग के माध्यम से प्लेसमेंट संबंधी एजेंसी,फर्म,एन.जी.ओ. के चयन के लिए नियमानुसार निर्धारित प्रारूप में रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। इच्छुक आवेदक यथा प्लेसमेंट संबंधी एजेंसी, फर्म,एन.जी.ओ. द्वारा अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में सीलबंद लिफाफे में 07 जुलाई 2025 के 03 बजे अपरान्ह तक कार्यालय जिला पंचायत बस्तर, जगदलपुर कक्ष क्रमांक-23 में जमा किया जा सकता है। प्राप्त आवेदनों को उक्त तिथि को 3.30 बजे अपरान्ह में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सह अध्यक्ष आकांक्षी ब्लॉक फैलों आउटसोर्सिंग समिति जगदलपुर, जिला-बस्तर के कार्यालय कक्ष में निर्णय हेतु गठित समिति के समक्ष खोला जायेगा। रूचि की अभिव्यक्ति की विस्तृत विवरणी, शर्ते व आवेदन का प्रारूप बस्तर जिले के वेबसाईट www.bastar.gov.in पर देखी जा सकती है। किसी भी शंका का समाधान हेतु कार्यालयीन अवधि के दौरान कार्यालय जिला पंचायत बस्तर, जगदलपुर, कक्ष क्रमांक 23 से सम्पर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
विधायक एवं कलेक्टर ने सेतगंगा में गुरु घासीदास जयंती के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
मुंगेली, 10 दिसम्बर 2025/sns/-गुरुघासीदास जयंती के सफल, सुव्यवस्थित और गरिमामय आयोजन को सुनिश्चित करने मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले और कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने ग्राम सेतगंगा में पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संभावित आगमन को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां शीघ्र और प्राथमिकता के साथ […]
प्रधानमंत्री केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के लाभान्वित बच्चे कलेक्टर से मिलकर हुए उत्साहित
बलौदाबाजार, 16 अक्टूबर 2025/sns/- जिले में कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को प्रधानमंत्री केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत समुचित देखभाल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को योजना के लाभान्वित बच्चों ने कलेक्टर दीपक सोनी से मुलाकात की। बच्चों ने कलेक्टर से मिलकर अपनी पढ़ाई, […]
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कोनी में निःशुल्क स्पाइन सर्जरी शिविर 3 अप्रैल से
बिलासपुर, 04 फरवरी 2026/sns/-कुमार साहब स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कोनी में स्पाइन फाउंडेशन इंडिया के तत्वावधान में स्पाइन रोगों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए विशेष निःशुल्क उपचार एवं स्पाइन सर्जरी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दिनांक 03, 04 […]


