धान खरीदी कार्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई – कलेक्टर जांजगीर-चांपा, जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत जिले में धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र के अधिकारियों से धान खरीदी केंद्रों में उपार्जित धान के शीघ्र उठाव हेतु उचित व्यवस्था के लिए प्रतिदिन खरीदी किए गए धान की स्टेकिंग करने और धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने रकबा समर्पण, केंद्रों में पर्याप्त हमाल की व्यवस्था, संभावित बारिश से बचाव, ड्रेनेज बनाने, टोकन सत्यापन इत्यादि के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी के कार्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि धान की खरीदी किसी भी स्थिति में प्रभावित नही होना चाहिए। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों का नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी श्री कौशल किशोर साहू, उप पजीयक सहकारी संस्थाए श्री उमेश गुप्ता, जिला विपणन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
मैदानी क्षेत्रों में पदस्थ आरक्षक से निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश
पुलिस मुख्यालय ने किया परिपत्र जारी रायपुर, 19 जनवरी 2024/पुलिस कर्मचारियों की कार्य की प्रवृत्ति एवं कार्य के दबाव को दृष्टिगत रखते हुए मैदानी क्षेत्रों में पदस्थ आरक्षक से निरीक्षक स्तर के पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक दिवस का साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ से जारी परिपत्र के अनुसार थाना एवं […]
कलेक्टर ने की जल संचयन के लिए स्वच्छ सरोवर महाअभियान की अभिनव पहल
परंपरागत जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित एवं जल संरक्षण के प्रति जनसामान्य को किया गया जागरूक स्वच्छ सरोवर महाअभियान के तहत जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणों ने श्रमदान कर तालाबों की साफ-सफाई की जिले में स्वच्छ सरोवर महाअभियान के तहत तालाबों की व्यापक साफ-सफाई की गई जिले के 407 ग्राम पंचायतों में लगभग 47 हजार से अधिक […]