धान खरीदी कार्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई – कलेक्टर जांजगीर-चांपा, जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत जिले में धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र के अधिकारियों से धान खरीदी केंद्रों में उपार्जित धान के शीघ्र उठाव हेतु उचित व्यवस्था के लिए प्रतिदिन खरीदी किए गए धान की स्टेकिंग करने और धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने रकबा समर्पण, केंद्रों में पर्याप्त हमाल की व्यवस्था, संभावित बारिश से बचाव, ड्रेनेज बनाने, टोकन सत्यापन इत्यादि के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी के कार्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि धान की खरीदी किसी भी स्थिति में प्रभावित नही होना चाहिए। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों का नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी श्री कौशल किशोर साहू, उप पजीयक सहकारी संस्थाए श्री उमेश गुप्ता, जिला विपणन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
निरुद्ध बंदियों के आयु सत्यापन हेतु विशेषज्ञ समिति ने किया उपजेल का निरीक्षण
बलौदाबाजार,10 अक्टूबर 2024/sns/जेल में निरुद्ध बंदियों के आयु सत्यापन हेतु विशेषज्ञ समिति द्वारा उपजेल बलौदाबाजार का निरीक्षण किया गया। विशेषज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा जेल परिसर में निर्धारित बैरक में जाकर जेल में निरूद्ध 18 से 21 वर्ष के बंदियों से उनकी आयु, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली। सभी बंदियों के द्वारा उनकी […]
खेलो इण्डिया फुटबाल केन्द्र में प्रशिक्षक की भर्ती हेतु आवेदन 18 अक्टूबर तक
मुंगेली, 18 सितम्बर 2024/sns/- जिला मुख्यालय मुंगेली में स्थापित फुटबाल प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षक की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 18 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। वरिष्ठ खेल अधिकारी ने बताया कि खेल एवं युवा कार्य मंत्रालय एवं भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इण्डिया योजनांतर्गत फुटबाल खेल का खेलो इडिण्या लघु केन्द्र पं. […]
जिले के सरकारी स्कूलों में अधोसंरचना मजबूत करने अतिरिक्त कक्षाओं का तेजी से निर्माण कार्य जारी
कलेक्टर श्री सिन्हा के विशेष पहल पर जांजगीर और सक्ती जिले के 101 स्कूलों में 105 अतिरिक्त कक्ष निर्माण की मिली है स्वीकृति जांजगीर-चांपा, सितम्बर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में भी अध्ययनरत बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने लगातार कार्य कर रहे हैं। जिसके […]