रायपुर, 26 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारतरत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि 27 जुलाई पर नमन किया है। राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में भारत को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने में डॉ. कलाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में भारत ने कई वैज्ञानिक उपलब्धियां हासिल की। उन्होंने देश को अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाईल के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। पूरा विश्व आज उन्हें मिसाइलमैन के रूप में जानता है। बचपन में कठिन परिस्थितियों के बावजूद डॉ. कलाम ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की और भारत के सर्वाेच्च पद तक पहुंचे। उन्होंने अपने फौलादी इरादों और सहज स्वभाव से लोगों के दिलों में अपनी अमिट जगह बनाई। डॉ. कलाम जैसे व्यक्तित्व बिरले होते हैं। उनके द्वारा दी गई शिक्षा और उनका मार्गदर्शन हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
संबंधित खबरें
युवा महोत्सव 2021: 13 एवं 14 दिसंबर को कोरबा में होगा जिला स्तरीय आयोजन
कोरबा / दिसंबर 2021/ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय युवा महोत्सव की तिथि घोषित कर दी गई है। जिला स्तरीय महोत्सव 13 एवं 14 दिसंबर को विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 कोरबा परिसर में आयोजित किया जाएगा। विकासखण्ड […]
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2024 में कक्षा 6वी हेतु आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर, जून 2023/ जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया है कि कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत एवं जिले में निवासरत विद्यार्थियों से ऑनलाइन आमंत्रित किए जा रहे हैं। प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 तक निर्धारित है। 20 जनवरी 2024 को चयन परीक्षा […]
तेज आवाज डीजे पर जिला प्रशासन सख्त, दिए कड़े निर्देश
रायपुर, 05 सितंबर 2024/sns/- गणेश उत्सव के मद्देनजर तेज आवाज पर डीजे बजाने पर जिला प्रशासन सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा। साथ ही दूसरी बार नियम विरूद्ध तरीके से डीजे बजाने पर पकड़े जाने पर डीजे सामाग्री को राजसात की जाएगी। इस संबंध में आज अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल एवं शहर के अतिरिक्त पुलिस […]