रायपुर, 26 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारतरत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि 27 जुलाई पर नमन किया है। राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में भारत को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने में डॉ. कलाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में भारत ने कई वैज्ञानिक उपलब्धियां हासिल की। उन्होंने देश को अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाईल के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। पूरा विश्व आज उन्हें मिसाइलमैन के रूप में जानता है। बचपन में कठिन परिस्थितियों के बावजूद डॉ. कलाम ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की और भारत के सर्वाेच्च पद तक पहुंचे। उन्होंने अपने फौलादी इरादों और सहज स्वभाव से लोगों के दिलों में अपनी अमिट जगह बनाई। डॉ. कलाम जैसे व्यक्तित्व बिरले होते हैं। उनके द्वारा दी गई शिक्षा और उनका मार्गदर्शन हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने रामायण मंडली प्रतियोगिता के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
प्रतियोगिता के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी नोडल अधिकारी नियुक्त उप संचालक पंचायत जिला स्तरीय नोड अधिकारी नगरीय क्षेत्र, पंचायत स्तर, जोन स्तर, खण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर आयोजित होगी रामायण मंडली प्रतियोगिताराजनांदगांव, नवम्बर 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जिले में आयोजित होने वाले रामायण मंडली प्रतियोगिता के लिए अधिकारियों […]
एक अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष की आयू पूर्ण कर रहे शतप्रतिशत विद्यार्थियों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने प्राचायों को निर्देश
स्वीप के तहत प्रत्येक महाविद्यालयों में बड़े स्तर पर मतदाता जागरुकता कार्यक्रम करें आयोजित कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली प्राचार्योें की बैठक
जनदर्शनः कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने दिव्यांग मीना को प्रदान की अन्त्योदय राशन कार्ड
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 सितम्बर 2023/ कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के नागरिकों के मांग, शिकायत आदि के आवेदन पत्र जनदर्शन में प्राप्त किए। इन आवेदनों में स्वेच्छानुदान स्वीकृत के बाद भुगतान करने, राशन कार्ड बनाने, संयुक्त राशन कार्ड से नाम हटाकर नया राशन कार्ड बनाने, दिव्यांग, परित्यक्ता और वृद्धा पेंश, […]