बलौदाबाजार, जुलाई 2023/राज्य शासन के निर्देश पर जिले में अवैध चूना पत्थर परिवहन के मामलों में तेज़ी से कार्रवाई की जा रही है। अवैध चूना पत्थर परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। जिसमें आज 10 हाइवा सहित कुल 12 वाहन ज़ब्त किया गया हैं। जिला खनिज अधिकारी के के बंजारे ने बताया कि आज सुहेला क्षेत्र में अवैध परिवहन कर रही गाड़ियों की जांच की गई, जिसमें कुल 12 वाहन बिना अभिवहन पारपत्र के परिवहन करते पाया गया, जिसमें 10 हाईवा वा 2 ट्रेक्टर सम्मिलित हैं। उक्त सभी वाहनों में चूना पत्थर भरा हुआ था। सभी वाहनों को जप्त कर नजदीकी थाने के सुपुर्दगी में रखा गया है। उक्त हाइवा में CG22 X 2534, CG22 W 9111, CG04 PC 7002, CG22 U 1336, CG22 X 8111, CG07 FC 3448, CG22 V 1719 CG04 PE 8898 CG22 C 0193, CG22 AB 9712 को पुलिस थाना सुहेला क्षेत्र में तथा 2 ट्रेक्टर सोल्ड महेंद्रा टैक्टर 275, सीजी 04 एनजी 5931 को कलेक्टोरेट परिसर में अभिरक्षार्थ हेतु रखा गया है। उक्त सभी वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनिमयन) अधिनियम 1957 की नियम 21 ( 4 ) / सहपठित छ.ग. खनिज ( खनन, परिवहन तथा भण्डारण) नियम 2009 की नियम – 4 (3) / सहपठित छ.ग. खनिज नियम 2015 की नियम 71 (2) के तहत कार्यवाही की गई हैं।
संबंधित खबरें
डाना वाद्य यंत्र की सुंदर धुनों के साथ मेघालय के वांगला नृत्य की सुंदर प्रस्तुति
गारो जनजाति के पुरुष परंपरागत वस्त्र कांथा एवं स्त्रियां रेफल वस्त्र पहनती हैं यह खास आकर्षण रायपुर,02 नवंबर 2022/राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में मेघालय राज्य की गारो जनजातियों का सुंदर वांगला नृत्य भी देखने को मिला। इस नृत्य में स्त्रियां रेफल वस्त्र पहनती हैं और पुरुष कांथा वस्त्र पहनते हैं। गारो जनजाति का यह नाटक […]
कृषक उन्नति योजना से किसानों में उत्साह, किसानों के खाते में 546 करोड़ 67 लाख 22 हजार रूपए की होगी धनवर्षा
जिले के 1लाख 10 हजार 682किसानों को मिलेगा इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ होली से पहले किसानों को पैसा मिलने से बाजार में भी आएगी रौनक कवर्धा, मार्च 2024। महतारी वंदन योजना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार कल 12 मार्च मंगलवार को कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 24 लाख 72 हजार किसानों के खाते […]
अचानकमार टाईगर रिजर्व में कार्यरत श्रमिकों हेतु पंजीयन शिविर आयोजित
मुंगेली, दिसम्बर 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में अचानकमार टाईगर रिजर्व में कार्यरत श्रमिकों के पंजीयन हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिला श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य अचानकमार टाईगर रिजर्व में कार्यरत श्रमिकों (पैदलगार्ड, बेरियरगार्ड, वायरलेस ऑपरेटर एवं अन्य सुरक्षाकर्मी) को शासन द्वारा संचालित योजनाओं से […]