बलौदाबाजार, जुलाई 2023/राज्य शासन के निर्देश पर जिले में अवैध चूना पत्थर परिवहन के मामलों में तेज़ी से कार्रवाई की जा रही है। अवैध चूना पत्थर परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। जिसमें आज 10 हाइवा सहित कुल 12 वाहन ज़ब्त किया गया हैं। जिला खनिज अधिकारी के के बंजारे ने बताया कि आज सुहेला क्षेत्र में अवैध परिवहन कर रही गाड़ियों की जांच की गई, जिसमें कुल 12 वाहन बिना अभिवहन पारपत्र के परिवहन करते पाया गया, जिसमें 10 हाईवा वा 2 ट्रेक्टर सम्मिलित हैं। उक्त सभी वाहनों में चूना पत्थर भरा हुआ था। सभी वाहनों को जप्त कर नजदीकी थाने के सुपुर्दगी में रखा गया है। उक्त हाइवा में CG22 X 2534, CG22 W 9111, CG04 PC 7002, CG22 U 1336, CG22 X 8111, CG07 FC 3448, CG22 V 1719 CG04 PE 8898 CG22 C 0193, CG22 AB 9712 को पुलिस थाना सुहेला क्षेत्र में तथा 2 ट्रेक्टर सोल्ड महेंद्रा टैक्टर 275, सीजी 04 एनजी 5931 को कलेक्टोरेट परिसर में अभिरक्षार्थ हेतु रखा गया है। उक्त सभी वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनिमयन) अधिनियम 1957 की नियम 21 ( 4 ) / सहपठित छ.ग. खनिज ( खनन, परिवहन तथा भण्डारण) नियम 2009 की नियम – 4 (3) / सहपठित छ.ग. खनिज नियम 2015 की नियम 71 (2) के तहत कार्यवाही की गई हैं।
संबंधित खबरें
आदिशक्ति माँ महामाया के दर्शन के लिए रतनपुर पहुंची राष्ट्रपति
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु रतनपुर स्थित आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुँची। उनके साथ राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह भी उपस्थित हैं।
ईंट भट्ठों पर कार्य करने वाले श्रमिकों के बच्चों में शिक्षा के प्रति बढ़ा रूचि, दिखने लगा बदलाव
मुंगेली 22 मार्च 2022 // कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में जिले के पंजीकृत ईट भट्ठों में कार्य करने वाले 03 वर्ष से 06 वर्ष के बच्चांे को शिक्षा से जोड़ने के लिए अभिनव पहल की गई है। ईंट भट्ठों में काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए जिला खनिज न्यास […]
स्वामी आत्मानंद स्कूल में भर्ती हेतु दावा आपत्ति 7 मई तक
अम्बिकापुर 28 अप्रैल 2022/ स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अं.मा.) उ.मा.वि. बालक बतौली, बालक लखनपुर, धौरपुर (लुण्ड्रा), नर्मदापुर (मैनपाट) कन्या उदयपुर, देवगढ़ (सीतापुर) एवं ब्रम्हपारा अम्बिकापुर जिला सरगुजा (छ.ग.) में विभिन्न पदों (सहा ग्रेड-2, सहा. ग्रेड-3, भृत्य एव चौकीदार पर प्रतिनियुक्ति/ संविदा भर्ती हेतु विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति सह चयन समिति के अनुमोदनोनुसार पात्र एवं अपात्र […]