रायपुर 27 जून 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ से बालोद के श्री चिन्मय ठाकुर, कांकेर से श्री धनंजय साहू, सक्ति से श्री सौरभ कपूर, रायपुर से श्री कुशाग्र गर्ग व भिलाई से श्री प्रिंस बत्रा को चार वर्षों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न होने पर भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि विगत 10 जून को आईएमए देहरादून में पासिंग आउट परेड सम्पन्न हुई। जुलाई माह में वे कार्यभार ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री ने नवनीयुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में आपका चयन राज्य के युवाओं को देश सेवा के लिए आगे आने प्रेरित करेगा। इस अवसर पर पूर्व सैनिक श्री ननकू राम साहू, श्री भूपेंद्र ठाकुर, श्री नवीन गर्ग, श्री राज कपूर सहित नवनियुक्त अधिकारियों के अभिभावकगण उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
जवाहर नगर वार्ड में प्रशासन ने किया सर्वे कार्य प्रारंभ
जगदलपुर, 03 मार्च 2022/ रेलवे भूमि पर कब्जा धारियों के वास्तविक पहचान के साथ ही अतिक्रमित भूमि के सर्वेक्षण के लिए आज संयुक्त सर्वेक्षण दल जवाहर नगर वार्ड पहुंचा। संयुक्त सर्वे दल में राजस्व, नगर निगम, वन विभाग और रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। इस दौरान रहवासियों से आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, […]
खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक परीक्षा 20 फरवरी को
कोरबा फरवरी 2022/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक की भर्ती परीक्षा 20 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 1.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र व्यापम के वेबसाइट से डाउनलोड किया […]
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने निकाली साइकिल रैली
रायपुर 08 मार्च 2022/अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज 8 मार्च को राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड से सुबह 7 बजे महिलाओं द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। रैली की अगुवाई छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने किया। यह रैली शंकर नगर केनाल रोड (राजातालाब) होते हुए भगत […]