कवर्धा, मार्च 2023। राज्य शासन के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर के विशेष प्रयासों से छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा कबीरधाम जिले के विकासखण्ड-सहसपुर लोहारा की घटोला जलाशय योजना के निर्माण कार्य के लिए 12 करोड़ 61 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह राशि मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है। सहसपुर लोहारा विकास खण्ड के किसानों द्वारा घटोला जलाशय योजना के लिए काफी लंबे समय से मांग की जा रही थी। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग को विशेष ध्यान में रखते हुए घटोला जलाशय योजना की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा जल संसाधन मंत्री से विशेष आग्रह किया था। घटोला जलाशय योजना के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में कृषि एवं खेती किसानी के लिए वरदान साबित होगी।।
संबंधित खबरें
प्रभारी मंत्री श्री लखमा ने बाढ़ में डूबने से मृत बालिका नम्रता के परिजनों को दी आर्थिक सहायता और बंधाया ढांढस
जगदलपुर, अगस्त 2022/ प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने मंगलवार 16 अगस्त को नगर निगम जगदलपुर के अंतर्गत डोंगाघाट में बाढ़ में डूबने से मृत बालिका नम्रता नेताम के परिजनों को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती […]
मिनी माता सम्मान वर्ष 2022 के लिए प्रविष्टियां 10 अक्टूबर तक आमंत्रित
कोरबा, सितम्बर 2022/मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) की श्रृंखला के तहत् वर्ष 2022 के लिए नामांकन एवं निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित की गयी है। यह सम्मान शासन द्वारा महिलाओं विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला या […]
कोटरा बूदेंली : जल जीवन मिशन की सफलता से बना “हर घर जल“ का प्रतीक
जल जीवन मिशन ने बदली तस्वीरः कोटरा बूदेंली बना आत्मनिर्भर का आदर्श गांव कवर्धा, 29 नवम्बर 2024/sns/ छत्तीसगढ़ के कबीरधाम के ग्राम कोटरा बुंदेली अब पूरे छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया है। यह प्रधानमंत्री मोदी के “हर घर जल“ और मुख्यमंत्री साय के “समृद्ध छत्तीसगढ़“ के दृष्टिकोण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह सफलता […]