कोरबा, सितम्बर 2022/मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) की श्रृंखला के तहत् वर्ष 2022 के लिए नामांकन एवं निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित की गयी है। यह सम्मान शासन द्वारा महिलाओं विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला या अशासकीय संस्था को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कोरबा ने बताया कि उपरोक्त क्षेत्र में असाधारण कार्य करने वाली महिलाएं अपना नामांकन 10 अक्टूबर 2022 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा मंे प्रस्तुत कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम 2017 लागू
दुकान एवं स्थापनाओं को 24 घंटा कर सकते है संचालितपंजीयन का कार्य श्रम विभाग के पोर्टल के माध्यम से होगा ऑनलाईनरायगढ़ फरवरी 2025/sns/ राज्य में 13 फरवरी 2025 से पूर्व प्रचलित छ.ग. दुकान एवं स्थापना अधिनियम, 1958 निरसित हो चुका है एवं इसके स्थान पर नवीन अधिनियम छ.ग. दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा की […]
जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, 136 आवेदन हुए प्राप्त
मुंगेली 01 अगस्त 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में एसडीएम मुंगेली सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान और श्री अजीत पुजारी ने आज जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में आमजनों की मांगों, समस्याओं व शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में 136 […]
मुख्य अतिथि सांसद श्री महेश कश्यप ने स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में किया ध्वजारोहण जिले में गरिमामय एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया आजादी का महापर्व
बीजापुर, 16 अगस्त 2025/sns/ – आजादी के महापर्व 79वें स्वतंत्रता दिवस को पूरे जिले में गरिमामय एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम मिनी स्टैडियम में मुख्य अतिथि बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का जनता के […]