रायपुर, 20 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस 21 मार्च के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। आज यहां जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि जंगल, पृथ्वी पर प्राणवायु ऑक्सीजन के साथ विभिन्न खाद्य और अन्य उपयोगी सामग्रियों के स्रोत हैं। विश्व भर में पेड़ों और जंगल की सुरक्षा और उसका महत्व जन-जन तक पहुंचाने के लिए 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस मनाया जाता है। बढ़ती जनसंख्या और बदलती जीवन शैली का दुष्प्रभाव हमें सिमटते जंगल और प्रदूषित पर्यावरण के रूप में दिखाई दे रहा है। जंगल पर हजारों-लाखों प्रकार के जीव-जन्तु, कीट पतंगों और प्राणियों की परस्पर निर्भरता रहती है। यह व्यवस्था पर्यावरण के साथ-साथ जैविक सह-अस्तित्व की सुरक्षा के लिए बहुत आवश्यक है। सभी प्रदेशवासी पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं। सभी पेड़ लगाएं और वर्षों में तैयार हुए जंगल को बचाकर भविष्य की पीढ़ी को प्रदूषण मुक्त पर्यावरण देने में सहभागी बनें।
संबंधित खबरें
हमर सियान, दाई-दीदी, भाई, बहिनी, संगवारी अऊ मयारू, नोनी-बाबू मन ल जय जोहार !!
जगदलपुर / जनवरी 2022/ आज भारत के तिहत्तरवाँ गणतंत्र दिवस हवय। ‘हम भारत के लोग’ के बनाए अपन संविधान लागू करे के पावन दिन हे। ये बेरा म मे ह आप मन के हार्दिक अभिनंदन करथंव।जब हम अपने गौरवशाली संविधान की बात करते हैं तो हमारी आंखों के सामने उन अमर शहीदों के चेहरे नजर […]
नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025
राजनांदगांव, 21 जनवरी 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो चुकी है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने आदर्श आचरण संहिता को ध्यान में रखते हुए जिले में स्थित सर्किट हाऊस तथा लोक निर्माण विभाग जल […]
मुख्यमंत्री ने बड़ांजी थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में पुलिसकर्मियों से रोजनामचा, लंबित प्रकरणों की जानकारी ली।
ब्रेकिंग मुख्यमंत्री ने बड़ांजी थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में पुलिसकर्मियों से रोजनामचा, लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूछा – 2022 में कितने अपराध दर्ज हुए, आरक्षक ने बताया कि इस वर्ष 26 अपराध दर्ज हुए हैं।निराकरण के बारे में भी ली जानकारी। बंदी गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया […]