बलौदाबाजार, दिसंबर 2022/प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के निकट परिजनों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 6 दिसम्बर 2022 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में सुशीला साहू पति गुहाराम साहू, निवासी ग्राम सिरियाडीह, तहसील लवन, नम्रता साहू पति स्व. तुलसीराम साहू निवासी ग्राम गोरदी, तहसील सुहेला एवं त्रिलोकी देवांगन पिता लखन देवांगन, निवासी ग्राम बम्हनी, तहसील पलारी हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के सर्पदंश से मृत्यु, तालाब, कुंआ के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने किया मैनपाट के हाथी प्रभावित क्षेत्र का दौरा
पात्रता अनुसार तत्काल मुआवजा राशि देने के निर्देशसुपरवाइजर व दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निलंबित, सीडीपीओ को नोटिस व वेतन रोकने के निर्देश अम्बिकापुर ,जुलाई 2022/ कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने बुधवार को जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह, वनमंडलाधिकारी श्री पंकज कमल सहित अन्य अधिकारियों को साथ लेकर मैनपाट के हाथी प्रभावित क्षेत्र कंडराजा व […]
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 2.5 करोड़ महिला सदस्यों तक पहुंच के लक्ष्य के लिए लखपति सघन कार्यक्रम हुआ प्रारंभ
लखपति पहल के लिए जिले के डोंगरगांव विकासखंड का किया गया चयन कार्यक्रम में कलेक्टर हुए शामिल 2.5 करोड़ महिला स्वसहायता समूह हाउससोल्ड को स्थायी रूप से वार्षिक आय 1 लाख रूपए करने के लिए की गई पहल लखपति दीदी एप से स्वसहायता समूह की महिलाओं की आय एवं गतिविधियों की जानकारी का होगा संधारण […]
न्योता भोजन: शिक्षिकाओं ने स्कूलों में मनाया अपना जन्मदिन, बच्चों को परोसा स्वादिष्ट भोजन
कलेक्टर के अपील का दिखा असर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, फरवरी 2024/ स्कूलों में विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गर्म भोजन को और अधिक पोषक बनाने के लिए शासन द्वारा शुरू की गई न्योता भोजन में भागीदारी बढ़ाने के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने जिले के अधिकारी कर्मचारियों सहित आमजनों […]