बलौदाबाजार, दिसंबर 2022/प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के निकट परिजनों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 6 दिसम्बर 2022 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में सुशीला साहू पति गुहाराम साहू, निवासी ग्राम सिरियाडीह, तहसील लवन, नम्रता साहू पति स्व. तुलसीराम साहू निवासी ग्राम गोरदी, तहसील सुहेला एवं त्रिलोकी देवांगन पिता लखन देवांगन, निवासी ग्राम बम्हनी, तहसील पलारी हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के सर्पदंश से मृत्यु, तालाब, कुंआ के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
संबंधित खबरें
मोहर्रम व स्वतंत्रता दिवस को रहेगा शुष्क दिवस
अम्बिकापुर, अगस्त 2022/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुंदन कुमार द्वारा आदेश जारी कर 9 अगस्त 2022 को मोहर्रम एवं 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले की समस्त देशी व विदेशी मदिरा दुकान, एफ.एल. 8 एवं मद्य भंडागार को बंद रखने कहा गया है। उन्होंने इस हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना […]
रायपुर नगर निगम अंतर्गत होटल, रेस्टोरेंट रात्रि 12 बजे तक संचालित किए जा सकेंगे
रायपुर / जनवरी2022/कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर श्री सौरभ कुमार ने पूर्व में जारी आदेश क्रमांक 33 दिनांक 5 जनवरी 2022 सहपठित आदेश क्रमांक 79 दिनांक 7 जनवरी 2022 में आंशिक संशोधन किया है।इन आदेश में अधिरोपित प्रतिबंधों की समीक्षा उपरांत आदेश 5 जनवरी 2022 की कंडिका 1 को विलोपित करते हुए रात्रिकालीन कर्फ्यू एतद् […]
राजीव गांधी किसान न्याय योजना से खेती-किसानी के दिन बहुरे
कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और भारतीय जन-जीवन की धुरी। देश को खाद्यान्न सुरक्षा देने के साथ ही आबादी का आधे से अधिक हिस्सा प्रत्यक्ष रूप से जीविका के लिए कृषि पर निर्भर है। कृषि क्षेत्र की समृद्धि व खुशहाली का अनुकूल प्रभाव अन्य क्षेत्रों और देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। प्रसिद्ध […]