छत्तीसगढ़

शासकीय हाई स्कूल ग्राम बरौंडा में युक्तियुक्तकरण से पढ़ाई हुई आसान दो शिक्षकों की हुई नियुक्ति विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ

रायपुर, 10 अक्टूबर 2025/sns/- रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक के ग्राम बरौंडा स्थित शासकीय हाई स्कूल के विद्यार्थियों को शिक्षक युक्तियुक्तकरण से बड़ा लाभ मिला है। विद्यालय में कक्षा नौवीं एवं दसवीं में लगभग 60-65 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। लेकिन पहले यहाँ व्यवस्था के तहत् मिडिल स्कूल के शिक्षक पढ़ाते थे। इस वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। शासन द्वारा युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के बाद विद्यालय में दो नए शिक्षकों की नियुक्ति की गई। अब विद्यालय में कुल दो शिक्षक हो गए हैं, जिससे सभी कक्षाएँ सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं और शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार हुआ है। शिक्षकों की संख्या बढ़ने से विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं का लाभ मिल रहा है।

विद्यार्थियों की प्रगति से पालक भी उत्साहित हैं और इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं।

युक्तियुक्तकरण की यह पहल न केवल शिक्षण व्यवस्था को सशक्त बना रही है, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *