दुर्ग, अक्टुबर 2022/गुजरात के राजकोट में नगर पंचायत पाटन को बेस्ट परफॉर्मिंग नगर पंचायत प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन अंतर्गत पूरे देश में तीसरा 3 स्थान प्राप्त हुआ। नगर पंचायत पाटन को इंडियन हाउसिंग अर्बन कॉन्क्लेव 2022 राजकोट गुजरात में केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप एस पुरी, केंद्रीय राज्य मंत्री , श्री मनोज जोशी सचिव आवास ओर शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नगर पंचायत पाटन को अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते पुरस्कार वितरण नहीं कर पाए। लेकिन उन्होंने स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय, सब इंजीनियर श्री थानेश्वर वर्मा, सी एल टी सी श्री शैलेश मिश्रा द्वारा केन्द्रीय मंत्री से पुरस्कार प्राप्त किया गया।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न
कवर्धा, जनवरी 2023। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम वर्ष 2022-23 के क्रियान्वयन व प्रगति की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर श्री महोबे द्वारा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र का योजनांतर्गत प्राप्त लक्ष्य के विरूद्व 143 प्रतिशत […]
प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 68 लाख रुपए की राशि स्वीकृत ,
अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2025/sms/- जिले के अपर कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 68 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है। जिसमें तहसील अम्बिकापुर के धनगंवा निवासी केश्वर की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस समुन्दरी केंवट, तहसील अम्बिकापुर के सुखरी निवासी हजारी की मृत्यु पानी में डूबने से […]
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 06वीं में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त तक बढ़ाई गई
मुंगेली, 10 अगस्त 2023// जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 06वीं में प्रवेश हेतु आनलाईन आवेदन अब 17 अगस्त तक किया जा सकता है। पूर्व में आवेदन हेतु अंतिम तिथि 10 अगस्त तक निर्धारित किया गया था। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि जिले के शासकीय-अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 मे कक्षा 5वीं […]