बिलासपुर 8 जुलाई 2025/sns/- जिले की विभिन्न थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थाें का नष्टीकरण 10 जुलाई को सवेरे 10 बजे किया जाएगा। नष्टीकरण की कार्यवाही मोहतराई स्थित सुधा बॉयो पॉवर लिमिटेड की भट्ठी में उक्त तिथि को किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नष्टीकरण के लिए गठित जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति के सदस्य एवं पंचान इस दौरान उपस्थित रहेंगे।
संबंधित खबरें
आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ पर छाया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन
मोहला, 25 जून 2025/sns/- आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आपातकाल स्मृति दिवस संविधान हत्या दिवस के तहत छाया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन आज जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के वन धन केंद्र मोहला में किया गया। इस अवसर पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी में आपातकाल कालखंड के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों, जनआंदोलनों, सेंसरशिप, और लोकतंत्र की […]
मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
रायपुर, 24 जुलाई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन […]
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत परिवहन एवं उत्खनन पर की जा रही लगातार कार्रवाई आकस्मिक निरीक्षण कर रेत और मुरूम से भरे 5 वाहन पर जप्ती की कार्रवाई की गई
राजनांदगांव, 19 जून 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत परिवहन एवं उत्खनन पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई लगातार की जा रही है। राजस्व टीम द्वारा आकस्मिक निरीक्षण कर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी और धीरी तथा डोंगरगांव विकासखंड के बरगांव नदी घाट में अवैध रेत एवं मुरूम […]

