जांजगीर-चांपा, 08 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय सभाकक्ष में जिले में अतिक्रमण मुक्त शासकीय भूमि में चरणबद्ध वृहद वृक्षारोपण के संबंध में उद्योगो एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय, डीएफओ श्री हिमांशु डोंगरे, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, वन विकास निगम, गेल इंडिया, प्रकाश इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड, जेएसडब्ल्यू, महावीर कोल, नुवोको विस्टास कॉर्पोरेशन सहित अन्य उद्योग के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि अभियान चलाकर जिले के अलग-अलग स्थानों में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण मुक्त भूमि पर शासन एवं उद्योगो की सहयोग से वृहद स्तर पर चरणबद्ध वृक्षारोपण, ऑक्सीजोन, ग्रीनजोन के रूप में तैयार किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर ने उद्योग प्रतिनिधियों से कहा कि हमें विकास के साथ प्रकृति के बीच संतुलन बनाने का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि उद्योग सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि इन क्षेत्रों में सामुदायिक भागीदारी के साथ वृक्षारोपण किया जाए। साथ ही पौधों की सुरक्षा और निरंतर देखरेख की भी समुचित व्यवस्था करें। कलेक्टर ने वन, उद्यानिकी एवं संबंधित विभागों को वृक्षारोपण करने एवं मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
किसानों को समसामयिक सलाह धान की अधिक पैदावार के लिए किसान उर्वरकों के साथ लिक्विड नैनो यूरिया का करें उपयोग
राजनांदगांव, 19 जुलाई 2025/sns/- कृषि विभाग द्वारा किसानों को धान की अधिक पैदावार के लिए उर्वरकों के साथ लिक्विड यूरिया का उपयोग करने की सलाह दी गई है। किसान धान के कंशे बनने की अवस्था में यूरिया की बोरी का उपयोग न करते हुए तरल रूप में उपलब्ध नैनो यूरिया का एक बॉटल का उपयोग […]
महिला सशक्तिकरण और कुपोषण मुक्ति के लिए 6 जिले के 42 स्व-सहायता समूह को रेडी-टू-ईट निर्माण एवं वितरण का कार्य
महिला सशक्तिकरण और कुपोषण मुक्ति के लिए 6 जिले के 42 स्व-सहायता समूह को रेडी-टू-ईट निर्माण एवं वितरण का कार्य रायपुर, 16 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में कुपोषण दूर करने और महिला सशक्तिकरण के लिए रेडी-टू-ईट फूड निर्माण का काम महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपते हुए 6 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया […]
जिले के 11 सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को मिली भावभीनी विदाई
अंतिम दिन ही सौंपे गए पीपीओ और जीपीओ रायपुर, 01 जनवरी 2026/sns/- बस्तर जिला प्रशासन ने वर्ष के अंतिम दिन बुधवार 31 दिसम्बर को कलेक्टोरेट स्थित आस्था कक्ष में आयोजित एक गरिमामय समारोह में बस्तर जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों में कार्यरत रहे अपने 11 सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी। कलेक्टर श्री हरिस एस. के […]

