छत्तीसगढ़

जोगेसरा में मनाया गया जल जीवन मिशन का जल अर्पण दिवस

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 फ़रवरी 2026/sns/-लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम जोगेसरा में जल अर्पण दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे,  जिला पंचायत के अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डे,  सदस्य शिवकुमारी साहू, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक प्रधान उपस्थित रहे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप , सहायक अभियंता बी. एल. खरे, समस्त ग्रामवासी एवं विभाग के समस्त कर्मचारियों ने भी उपस्थिति दी।

 कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती पूजन एवं सरस्वती वंदना से किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग संस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गयी। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डे ने सबको जल जीवन मिशन की उपयोगिता एवं महत्व को सबके साथ साझा किया और ग्रामवासियों को प्रशासन की इस अभूतपूर्व योजना का संचालन एवं संधारण कैसे करना है इसकी जानकारी दी।

बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे ने सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों को सम्बोधित किया जिसमें उन्होंने सबका आभार प्रकट करते हुए जल की गुणवत्ता एवं लोकजनों के लिए जल कितना ज़रूरी है इसके बारे में बताया।जिला पंचायत सदस्य  शिवकुमारी साहू ने सभी को सम्बोधित करते हुए जल जीवन मिशन की सफलता के बारे में सबको बताया। उन्होंने पानी बचाने की महत्ता के बारे में बताया एवं जल संकलन को पुरजोर तरीके से करने के लिए ग्रामवासियों को प्रेरित किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप ने ग्रामवासियों एवं समस्त अतिथियों का सम्बोधन किया। सम्बोधन में उन्होंने जल अर्पण दिवस कार्यक्रम के विषय में विस्तार से बताया और जल संवर्धन एवं संकलन के लिए ग्रामवासियों से आग्रह भी किया।

समस्त मुख्य अतिथियों एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता द्वारा ग्राम पंचायत टाटा के आश्रित ग्राम जोगेसरा की सरपंच  रामकुमारी साहू को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उसके बाद ग्राम के जल बहिनियों एवं पंप ऑपरेटर का पुष्पगुच्छ से स्वागत सत्कार किया गया। समस्त ग्रामवासियों एवं अतिथियों को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डे द्वारा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गयी जिसमें सभी ने पानी की बचत, वर्षा जल संचयन तथा जल स्त्रोतों की स्वच्छता बनाये रखने का संकल्प लिया। ग्राम में बच्चोँ द्वारा रंगोली बनाई गई थी उसका निरीक्षण मुख्य अतिथियों द्वारा करके इस भव्य कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *