दुर्ग, अक्टुबर 2022/गुजरात के राजकोट में नगर पंचायत पाटन को बेस्ट परफॉर्मिंग नगर पंचायत प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन अंतर्गत पूरे देश में तीसरा 3 स्थान प्राप्त हुआ। नगर पंचायत पाटन को इंडियन हाउसिंग अर्बन कॉन्क्लेव 2022 राजकोट गुजरात में केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप एस पुरी, केंद्रीय राज्य मंत्री , श्री मनोज जोशी सचिव आवास ओर शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नगर पंचायत पाटन को अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते पुरस्कार वितरण नहीं कर पाए। लेकिन उन्होंने स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय, सब इंजीनियर श्री थानेश्वर वर्मा, सी एल टी सी श्री शैलेश मिश्रा द्वारा केन्द्रीय मंत्री से पुरस्कार प्राप्त किया गया।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री शिवरीनारायण में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत विकसित की गई विभिन्न सुविधाओं का 10 अप्रैल को करेंगे लोकार्पण,
जांजगीर चांपा, 09 अप्रैल, 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 10 अप्रैल को जांजगीर-चांपा जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवरीनारायण में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत विभिन्न कार्यो का लोकार्पण के साथ ही राज्य स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता समापन समारोह में पहले तीन स्थान आने वाली मानस मंडलियों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता […]
जिले के 2 उप तहसील को मिला पूर्ण तहसील का दर्जा,सुहेला तहसील कार्यालय के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण
बलौदाबाजार,31 मार्च 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज निवास कार्यालय से वर्चुअली कार्यक्रम के तहत जिला वासियों को एक साथ अनेकों सौगात दिया है। जिसके तहत विकेंद्रीकरण सुदृढ़ प्रशासन के लिए आम जनता को बड़ी राहत देते हुए जिले के 2 उप तहसील सुहेला एवं भटगांव को आज पूर्ण तहसील का दर्जा दिया गया है। […]
डायरिया संक्रमितों की पहचान हेतु सेदम में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य परीक्षण के साथ दी गई बचाव की जानकारी, अस्थाई अस्पताल व एम्बुलेंस की है व्यवस्था अम्बिकापुर, अगस्त 2022 / कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशानुसार बतौली विकासखंड के सेदम ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को स्वास्थ्य शिविर तथा प्रभावित उरांवपारा व बावापारा में घर-घर सर्वे किया गया। टीम द्वारा घर-घर भ्रमण कर […]