राजनांदगांव, अगस्त 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देशन और एसडीएम श्री अरूण वर्मा के मार्गदर्शन में बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों को अस्थाई शिविर में ठहराया गया है। राजस्व एवं नगर निगम की टीम द्वारा लगातार सेवाएं दी जा रही हैं। तहसीलदार श्री प्रफुल्ल गुप्ता ने बताया कि ग्राम बाकल के प्रभावित 18 परिवारों के 55 सदस्यों को गरम भोजन पैकेट का वितरण किया। उनके साथ राजस्व निरीक्षक श्री हरीश कश्यप, पटवारी ऐश्वर्य मिश्रा थे। नगर निगम क्षेत्र के ग्राम मोहारा, हरदी के प्रभावित परिवारों को भोजन वितरण नायब तहसीलदार चितेश देवांगन, राजस्व निरीक्षक श्री चंद्रहाश भंडारी, पटवारी श्री सनत विश्वास, श्री अनुराग शुक्ला, श्री रणविजय देवांगन एवं नगर निगम की टीम द्वारा शिविर स्थल में जाकर किया गया।
संबंधित खबरें
कैबिनेट मंत्री मो.अकबर ने 1 करोड़ 22 लाख की लागत से बनने वाले आरसीसी नाली निर्माण का भूमिपूजन किया
कवर्धा, फरवरी 2022। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज 1 करोड़ 22 लाख की लागत से निर्माण होने वाले नाला निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने निर्माण का भूमिपूजन कर समय-सीमा में कार्य पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया।नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद […]
उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री शर्मा भिलाई नगर/दुर्ग आएंगे
दुर्ग फरवरी 2025/sns/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा 01 मार्च 2025 को भिलाई नगर/दुर्ग आएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा 01 मार्च 2025 को रायपुर से प्रातः 09 बजे कार द्वारा […]